NationalRegionalमुख्य समाचार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : इधर मोदी का दौरा, उधर सांप और बंदरों की खोज, वजह जान कर उड़ गए होश

आपको बता दे कि कल यानि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता हैं। इसी मौके पर कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 60 हजार लोगों के साथ देहरादून के एफआरआई में योग करेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियों में पुलिस और प्रशासन के साथ वन विभाग भी मुस्तैद है।

जिसके तहत वन विभाग कार्यक्रम स्थल के आसपास से सांप, बंदरों को हटाने में लगा है। देहरादून के डीएम एसए मुरुगेशन ने विभाग को मैदान को साफ कराने के आदेश दिए हैं। आयोजन स्थल और उसके आसपास की जगह को सांप और बंदरों से मुक्त रखने के आदेश दिए हैं।

आपको बता दे कि एफआरआई कैंपस 450 हेक्टेयर एरिया में फैला हुआ है। यह क्षेत्र मसूरी फॉरेस्ट डिविजन से भी जुड़ा हुआ है। जिस कारण यहां पर कई बार सांप और तेंदुए देखे गए हैं।

योग करने का समय 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अगर आप भी योग करना चाहते हैं तो आपको सुबह चार बजे के पहले एफआरआई पहुंचना होगा। क्योंकि सुबह चार बजे के बाद एंट्री नहीं मिलेगी। अधिकारियों के मुताबिक, रात 12 बजे से लोगों को एफआरआई परिसर में इंट्री देना शुरू कर दिया जाएगा।  आपको बता दे कि योग कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को प्रवेश के साथ ही टी-शर्ट और चटाई दी जाएगी।  योग दिवस पर करीब 60 हजार लोग यहां पहुंचेंगे। साथ ही प्रशासन ने पानी की 50 हजार बोतलों की व्यवस्था की है। इसके अलावा पानी के 40 टैंकरों का भी इंतजाम किया गया है।

लगेंगे मोबाइल टॉयलेट

कार्यक्रम स्थल के आसपास मोबाइल टॉयलेट लगाए जाएंगे। इनमें 450 सीट के दो दर्जन से अधिक मोबाइल टॉयलेट नगर निगम देगा। इन्हें प्रदेश के अन्य नगर निगमों और नगर पालिकाओं से मंगवाया गया है। इसके अलावा आयोजक समिति ने 200 सीट के एक दर्जन से अधिक मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की है।

=>
=>
loading...