EntertainmentTop News

सनी लियोनी के पति ने शेयर कीं सनी और बेटी के साथ बोल्ड तस्वीरें, मचा बवाल लोगों ने दी जमकर गालियां

मुंबई। आपको पता ही होगा कि संडे को फादर्स-डे था। लोगों ने अपने-अपने पापा के साथ तरह-तरह के कैप्शन, तरह-तरह की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कीं, खासकर सेलिब्रिटीज ने। इसी ट्रेंड को फॉलो करते हुए सनी लियोनी के पति डेनियल वेबर ने भी सोशल मीडिया पर अपनी, सनी की और अपनी बेटी की कुछ ऐसी बोल्ड तस्वीरें शेयर कीं, जिनसे वो टोर्ल्स के निशाने पर आ गए।

डेनियल वेबर ने अपनी बेटी निशा कौर वेबर संग बोल्ड तस्वीर पोस्ट की थीं। इन तस्वीरों पर कई तरह के उल्टे-सीधे कमेंट आए। कईयों ने तो यहां कह दिया कि, सनी तुम अपनी तरह बेटी को मत बनाओ।ये तस्वीरें डेनियल वेबर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की थीं। जिसके बाद से लगातार नाराजगी भरे कमेंट आ रहे हैं।

 सनी लियोनी ने भी फादर्स डे पर तीनों बच्चों संग तस्वीर पोस्ट की थी। सनी ने लिखा, “The Man…the Father…the husband…the friend…the one that holds us together, given us the best life and a infinite amount of love! We love you Papa! @dirrty99 Love – Nisha, Asher, Noah and me ???? Happy Fathers Day.”

सनी लियोनी ने निशा कौर वेबर को गोद लिया था। उस वक्त निशा 21 महीने की थीं। सनी लियोनी के अब तीन बच्चे हैं। निशा, नोआ और अशर। निशा को सनी से पहले 11 जोड़ों ने गोद लेने से मना कर दिया था। गोद लेने से पहले लोग रंग, रूप, मेडिकल हिस्ट्री बहुत देखते हैं, लेकिन सनी ने यह सब कुछ नहीं देखा।

=>
=>
loading...