IANS News

बिहार में उमसभरी गर्मी

पटना, 19 जून (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार सुबह तेज धूप निकली है, जिससे तापमान में भी मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। मौसमविदें का कहना है कि आने वाले एक-दो दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। राजधानी का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 29़ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आने वाले एक-दो दिनों में जारी भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा और गर्म हवा चलने के कारण तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जाएगी। अगले एक-दो दिनों में पटना का अधिकतम तापमान 42.0 से 43़ 0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

वातावरण में नमी की अधिकता के कारण राज्यभर में उमसभरी गर्मी की स्थिति बनी हुई है।

गया का मंगलवार का न्यूनतम तापमान 29़ 5 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 25़ 5 डिग्री और भागलपुर का 26़ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 42़ 2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29़ 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 43़ 0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

=>
=>
loading...