InternationalOdd & Weird

अपनी हॉटनेस के चलते इस टीचर को खोनी पड़ी नौकरी, प्रिंसिपल बोला- स्कूल मत आना, बच्चे बेकाबू हो जाएंगे

नई दिल्ली। हर कोई सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करता है। इसमें उस इंसान का व्यवसाय कभी आड़े नहीं आता। लेकिन क्या हो, अगर सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरें व्यवसाय के आड़े आ जाएं। ऐसा ही कुछ हुआ रूस में रहने वाली 26 साल की महिला विक्टोरिया पोपोवा के साथ।

रूस के एक स्कूल ने विक्टोरिया को स्कूल से बाहर निकाल दिया है क्योंकि विक्टोरिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर दी थी। विक्टोरिया रूस के ओम्स्क में एक स्कूल में पढ़ाती थीं।

कुछ दिनों पहले विक्टोरिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की थी। जिसमें उन्होंने स्विम सूट पहन रखा था। जिसकी वजह से उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। स्कूल के अनुसार ऐसा करके विक्टोरिया ने स्कूल और टीचिंग के पेशे को अपमानित किया है।

इस घटना के बाद बहुत से सोशल मीडिया पर विक्टोरिया के समर्थन में खड़े हो गए हैं। करीब तीन हजार लोगों ने स्विमसूट पहनकर अपनी फोटो खींचवाई और सोशल मीडिया पर शेयर की। ज्यादातर लोग स्कूल के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। इस विरोध के लिए #teachersarepeopletoo (टीचर भी इंसान हैं) का इस्तेमाल कर रहे हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH