NationalOdd & WeirdRegionalTop News

आर्मी डॉग को पूरी उम्र वफादारी का इनाम रिटायरमेंट के बाद मौत, सच जानकर आपकी आँखों से निकल आएंगे आंसू

सबसे ज्यादा वफादार जानवर होतो  है तो वो है कुत्ता। इसका कारण ये नहीं कि कुत्ते बहुत प्यारे होते हैं या क्यूट होते हैं। बल्कि इसका कारण है कि कुत्ता सबसे समझदार और वफादार जानवर होता है।

कुत्ता ही एकमात्र ऐसा जानवर है, जो देश की सुरक्षा के लिए काम करता है। लेकिन सेवानिवृत होने के बाद एक इंसान को तो उम्रभर पेंशन मिलती है, लेकिन कुत्ते को क्या मिलता है। कुत्ते के हिस्से आती है सिर्फ ‘मौत’।

भारतीय सेना के साथ जो कुत्ते देश की सुरक्षा के लिए काम करते हैं, उनको रिटायरमेंट के बाद सेना के ही द्वारा गोली मार दी जाती है। कुत्तों को रिटायरमेंट के बाद मारे जाने को लेकर एक व्यक्ति ने आरटीआई के जरिए जब जवाब मांगा, तब पता चला कि इसके पीछे कई सुरक्षा कारण हैं। आर्मी का मानना है कि रिटायरमेंट के बाद कुत्ता किसी ऐसे आदमी के हाथ लग सकता है, जिससे देश को खतरा हो क्योंकि आर्मी के लिए काम करने वाले कुत्ते को आर्मी के हर गुप्त स्थान के बारे में पता होता है।

आर्मी ने ये बताया कि जब कुत्ते का स्वास्थ्य सही नहीं होता है तो उसका चेकअप करवाया जाता है। इलाज के दौरान एक महीने तक अगर कुत्ते की हालत में सुधार नहीं होता है तो उसको मार दिया जाता है।

 

=>
=>
loading...