InternationalTop News

तीन दिन से गायब थी महिला, 27 फुट लंबे अजगर के पेट से मिली लाश

नई दिल्ली। इंडोनेशिया से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में सुनकर आपका भी दिल दहल जाएगा। यहां पिछले कुछ दिनों से गायब 54 साल की एक महिला अजगर के पेट में मिली। लोगों ने अजगर का पेट काटा तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। अजगर के पेट में लापता महिला की लाश थी। अजगर ने महिला को साबुत ही निगल लिया था।

पूरा मामला 14 जून का बताया जा रहा है। अजगर के हमले का शिकार हुई महिला का नाम ‘वा टीबा’ है, जिनके काफी देर के बाद घर नहीं पहुंचने पर उनके बच्चे काफी परेशान हो गए थे। अगले दिन सूर्य उगते ही छानबीन शुरु कर दी गई। थोड़ी देर बाद टीबा की चप्पलें, कुल्हाड़ी और टॉर्च झाड़ियों के पास मिला। टीबा के बच्चों ने देखा कि वहां से थोड़ी ही दूरी पर एक विशाल अजगर था, जिसका पेट पूरी तरह से फूला हुआ था। महिला के बच्चों को किसी अनहोनी का शक हुआ।

इस दौरान महिला के बच्चों ने शोर मचाकर वहां गांव के सैकड़ों लोगों को बुला लिया। जिसके बाद उन्होंने अजगर को मारकर उसका शरीर फाड़ दिया। इसके बाद का नजारा देख वहां मौजूद लोगों के पैरों तले जमीन खिंसक गई। अंदर महिला की लाश थी। अजगर ने सबसे पहले महिला के सिर को खाया था लिहाज़ा उसका सिर अजगर के निचले हिस्से में मिला, जबकि महिला का बाकी पूरा शरीर कपड़े सहित अजगर के ऊपरी हिस्से में मिला। अजगर की लंबाई करीब 27 फीट बताई जा रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH