IANS News

बिहार : मां-बेटी सामूहिक दुष्कर्म मामले में 2 गिरफ्तार, फांसी की मांग

गया, 15 जून (आईएएनएस)| बिहार के गया जिले में एक शख्स के सामने ही उसकी पत्नी और बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

इधर, पीड़िता ने दोषियों के खिलाफ फांसी की सजा की मांग की है। 15 वर्षीय पीड़िता ने शुक्रवार को कहा कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर उसे फांसी की सजा दी जानी चाहिए, जिससे फिर किसी बेटी के साथ ऐसी घटना न घटे।

पीड़िता के पिता ने भी दरिंदों को फांसी दिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा, मेरा तो सबकुछ लूट चुका है, लेकिन ऐसी सजा दी जाए कि दरिंदे किसी और के साथ दरिंदगी न कर सकें।

गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि इस मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान पीड़िता ने भी की है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार शुभम और गौरव की उम्र 20 से 22 वर्ष है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

बिहार के गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक व्यक्ति को बंधक बनाकर उसकी 55 वर्षीय पत्नी और 15 वर्षीय बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। पुलिस के मुताबिक, आंती थाना क्षेत्र का रहने वाला एक शख्स अपनी मोटरसाइकिल से पत्नी और बेटी के साथ घर जा रहा था, तभी सोनडीहा गांव के पास आठ से दस लोगों ने मोटरसाइकिल रोक ली।

बदमाशों ने शख्स को पेड़ से बांध दिया और उसकी पत्नी व बेटी को दूर ले जाकर दोनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।

बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के निर्देश के बाद प्रधान महासचिव आलोक मेहता के नेतृत्व में पीड़िता से मुलाकात की और उन्हें उचित न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान राजद का प्रतिनिधमंडल पीड़िता को सैकड़ों व्यक्तियों के सामने ले आए।

नाबालिग पीड़िता राजद नेताओं के सामने गिड़गिड़ाती रही, लेकिन नेताओं ने सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में जबरन उससे सवाल पूछते रहे। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राजद जब सत्ता में था, तब ऐसी घटनाओं को ‘जंगलराज’, ‘जंगलराज पार्ट-1, पार्ट-2’ कहा जाता था। ऐसा कहने वाले अब सत्ताधारी हो गए हैं, वह भी जनता की नहीं, राजभवन की कृपा से।

=>
=>
loading...