InternationalOdd & WeirdRegionalTop Newsमुख्य समाचार

एक ऐसा मुस्लिम देश जहां लोगों के दिलों में अल्लाह नहीं, बसते हैं राम, वजह है हैरान करने वाली

हमारे देश में हिंदू और मुसलमान के नाम पर बहुत बवाल मचता रहता हैं। तो आम लोगों को कुछ ऐसे राजनीतिक नेता और लालची लोग धर्म के नाम पर भड़का देते हैं। जिससे हम लोगो के दिलों में कही न कहीं इतनी नफरत पनप चुकी हैं जिसका कोई जवाब नही हैं। कभी बाबरी मस्जिद पर तो कभी राम मंदिर पर, मंदिर की बात तो छोडो यहाँ तो आज के लोग रेप को भी धर्म से जोड़ने लगे हैं शर्म अति हैं की क्यों ऐसा करते हैं।

जो  राजनीतिक लोग इसको भड़काते हैं इसमें उनका कोई नुकसान नहीं होता, लेकिन हमारा बहुत कुछ खो जाता है। एक दूसरे के धर्म पर कटाक्ष करना तो मानो इन लालची लोगों का पेशा बन गया है। लेकिन एक देश ऐसा भी है जहां पर धार्मिक सौहार्द दिल को छू लेती है। चलिए आज हम बताते हैं आपको एक ऐसा देश के बारे में जो नाम से मुस्लिम हैं लेकिन उसके दिल में राम भी हैं।

 

इंडोनेशिया एशिया महाद्वीप का एक छोटा सा देश है जो चारों तरफ से पानी से घिरा हुआ है। जहाँ दुनिया के सबसे ज्यादा 87.2 प्रतिशत मुस्लिम रहते हैं, यहां की संस्कृति हिन्दू है। सब लोग कुरान पढ़ते है, मस्ज़िद मे जाते है, मोहम्मद साहब को मानते है लेकिन रामलीला भी करते हैं। ये लोग पांडवों को और रामचंद्र जी को अपना पूर्वज मानते है।और वह भारत के एक महाकाव्य ‘रामायण’ के दीवाने है। रामायण और महाभारत की कथायें पढ़ते है। यह मुस्लिम लोग अपने धर्म को कोई ठेस ना पहुंचाते हुए दूसरों के धर्म को भी बड़े ही सौहार्द के साथ सम्मान करते हैं

यहां राम की नगरी अयोध्या भी स्थित है, जो यहां की जनता के लिए आस्था का प्रतीक है। इस देश के मुसलमान राम को अपने जीवन का नायक और रामायण को अपने दिल का सबसे करीबी ग्रंथ मानते हैं।रामायण का यहां इतना ज़्यादा प्रभाव है कि यहाँ के कई इलाकों में रामायण के अवशेष और पत्थरों पर नक्‍काशी पर रामकथा के पोराणिक चित्र मिलते हैं।

आपको बता दे पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन मे इंडोनेशिया के प्रधानमंत्री को कहा कि तुम मुसलमान होते हुए राम और कृष्ण को कैसे मानते हो, तो उन्होंने जबाब दिया कि We have changed our religion, but now our fourthfather . हमने अपना धर्म बदल लिया है, पर अपने पूर्वजों को नही बदला।

 

=>
=>
loading...