सलमान खान की जल्द आने वाली फिल्म रेस-3 ईद के मौके पर यानी 15 जून को रिलीज होगी। लेकिन इससे पहले मुंबई में इस फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी गई। जहां पर बॉलीवुड के बड़े स्टार और साथ ही इंडियन टीम के कैप्टन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अपनी वाइफ साक्षी के स्थ भी नजर आए। दोनों ने एक साथ मूवी देखी जिसके बाद दोनों एक साथ बाहर निकले और मीडिया के लिए फोटोज भी क्लिक करवाई।
साक्षी का रिएक्शन
साक्षी जैसे ही बाहर निकली उनके चेहरे पर एक अलग ही जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। वो बेहद खुश लग रही थीं। ऐसा लग रहा था कि साक्षी को सलमान की फिल्म कुछ ज्यादा ही पसंद आई।
स्क्रीनिंग में महेंद्र सिंह धोनी और वाइफ साक्षी के साथ ही सलमान के छोटे भाई सोहेल खान भी वाइफ सीमा के साथ फिल्म देखने पहुंचे।
इस दौरान सोहेल छोटे बेटे को गोद में लिए हुए थे। सलमान की पूरी फैमिली यहां मौजूद थी। इनके अलावा बॉबी देओल, जैकलीन फर्नांडिज, डेजी शाह, रेमो डिसूजा, शाकिब सलीम, डेविड धवन, हुमा कुरैशी, अनिल कपूर, रमेश तौरानी सहित अन्य सेलेब्स भी नजर आए। फिल्म ‘रेस 3’ के डायरेक्टर रेमो डिसूजा है और प्रोड्यूसर रमेश तौरानी है।
‘https://www.instagram.com/p/Bj8FIXvHG9o/?taken-by=viralbhayani