HealthLifestyleTop News

इस तपती गर्मी में नींबू के फायदे तो सब जानते है अब नुकसान भी जान लीजिये, हो सकती हैं ये प्रॉब्लम

इस तपती गर्मी में अक्सर लोग नींबू  पानी पीते रहते हैं या फिर सलाद के साथ इसका ज्यादातर लोग इस्तेमाल करते हैं। सलाद में बस नींबू निचोड़ दो और फिर इसको खाने का एक अलग ही मजा है। नींबू स्वाद तो बढ़ाता ही है साथ ही गर्मी के मौसम में बहुत फायदा भी पहुंचाता है।

आपको बता दे नीबू विटामिन सी से भरपूर होता है साथ ही इसके तमाम फायदे हैं, पानी में नींबू निचोड़ कर पीने से शरीर को विटामिन सी, पोटैशियम और फाइबर मिलता है. ज्‍यादातर लोग इसको वजन घटाने के लिए गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीते हैं। लेकिन यह हमारी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। शायद आप जानकर हैरान हो रहे होंगे, लेकिन यह सच है।

आइए बताते हैं इससे होने वाले नुकसान के बारे में…

 

नींबू में सिट्रस एसिड होता है, जिसको ज्यादा पीने से हमारे दांतो पर बुरा असर पड़ता है। हमारे दांत संसेटिव हो जाते हैं।बचाओं- आप स्ट्रा से इसे पिएं, जिससे यह आपको दांतों के संपर्क में न आ पाए। नींबू में ऑक्सलेट मौजूद होता है जिसके ज्यादा सेवन से शरीर में क्रिस्टल बन सकता है। यह क्रिस्टल पथरी बन सकता है।

जिन लोगों को एसिडिटी की परेशानी रहती है, उन्हें नींबू का सेवन बंद कर देना चाहिए क्योंकि इसमें एसिड होता है और इसके सेवन के बाद शरीर में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है।

ऑयली फूड खाने के बाद नींबू का सहारा लेते हैं, क्योंकि इस एसिड पाचन में मदद करता है। लेकिन कई बार पेट में ज्यादा एसिड होने की वजह से पेट खराब भी हो जाता है। इसलिए खाने के बाद इसे न लेकर आप चाहे तो खाने में मिलाकर इसे खा सकते हैं।  नींबू पानी पीने से बार-बार टॉयलेट आती है, जिससे हमारे शरीर में डी हाइड्रेशन हो सकता है। इसलिए अगर आप नींबू पानी पीना चाहते हैं तो ज्यादा से ज्यादा सादा पानी भी पिएं। साथ ही  इसके अत्यधिक सेवन से आपको किडनी की समस्या भी हो सकती है।

=>
=>
loading...