Top NewsUttar Pradesh

पति ने बॉयफ्रेंड से कराई अपनी पत्नी की शादी

आपने ‘हम दिल दे चुके सनम’ फिल्म देखी है, जहां ऐश्वर्या राय को सलमान खान से प्यार होता है। लेकिन उनकी शादी अजय देवगन से हो जाती है। अजय देवगन को शादी के बाद ऐश्वर्या और सलमान के बारे में पता चलता है। जिसके बाद वो दोनों को मिलाने में जुट जाते हैं। कुछ ऐसी ही घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर से सामने आई है।

कानपुर में एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके बॉयफ्रेंस करवाने का मामला सामने आया है। इसके बारे जान कर बहुत लोग हैरान हैं। पति का नाम सुजीत उर्फ गोलू गुप्ता है। जिसकी शादी पास के ही गांव की लड़की शांति से हुई थी। गोलू को बाद में पता चलता है कि शांति रवि नाम के लड़के से बहुत प्यार करती है। जिसके बाद गोलू ने दोनों की शादी कराई।

खबरों के मुताबिक, सुजीत की शादी शांति से 19 फरवरी में हुई थी। शादी के बाद शांति अपने माता-पिता के घर लौट गई। काफी समय तक वापस न आने पर सुजीत ने शांति से घर न आने का कारण पूछा। लेकिन शांति ने कुछ नहीं बताया। लेकिन एक दिन उसने गोलू को सबकुछ बता दिया। शांति ने पूरी कहानी सुनाई और जबरदस्ती शादी करने की बात बताई। जिसके बाद गोलू ने पत्नी की बॉयफ्रेंड से शादी कराने का वादा किया। इसके बाद वो माता-पिता को मनाने में जुट गया।

पत्नी से सबकुछ सुनने के बाद गोलू रवि से मिला। जिसने शादी की इच्छा जताई। जिसके बाद गोलू ने शांति और रवि की शादी की पूरी प्लानिंग कर ली और लोकल पुलिस को सूचित कर दिया। कानपुर के पास ही चखेरी गांव के हनुमान मंदिर में गोलू ने शांति और रवि की शादी कराई। जहां कई मेहमान शामिल हुए थे। पत्नी की शादी में गोलू पहले नाचा फिर पत्नी की विदाई पर फूट-फूटकर रोया। सोशल मीडिया पर ये खबर काफी वायरल हो रही है। गोलू के इस कदम से हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।

=>
=>
loading...
Vineet Bajpai
the authorVineet Bajpai
Senior Reporter & Copy Editor