InternationalNationalSpiritual

सबसे बड़े मुस्लिम देश इंडोनेशिया में, मुसलमान क्यों रखते हैं हिंदू नाम?

इंडोनेशिया  सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश कहा जाता है। हालांकि यहां हिन्दू संस्कृति का असर काफ़ी प्रभावशाली है। इंडोनेशिया अपनी साझी संस्कृति के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।इंडोनेशिया और भारत सांस्कृतिक रूप से एक-दूसरे के करीब हैं। इंडोनेशिया दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला देश है और यहां हिंदू आबादी दो फीसदी से भी कम है, लेकिन फिर भी यहां की हर चीज पर हिंदू संस्कृति की छाप देखने को मिलती है। इंडोनेशिया में हिंदू देवी-देवताओं की तो पूजा होती ही है, भाषा पर भी यहां का प्रभाव दिखता है।इंडोनेशिया में आधिकारिक तौर पर छह धर्मों को मान्यता है, जिसमें से एक हिन्दू धर्म है। बाली, जावा और लंबोक में इसका बोलबाला है। बाली को हिन्दू इंडोनेशिया का दिल बोला जाता है। वहीं, जावा आइलैंड में में ढेरों हिन्दू और बौद्ध मंदिर मिल जाएंगे। इनमें विष्णु और शिव के मंदिर हैं। जावा के योग्याकार्ता शहर में जगह-जगह संस्कृत भाषा में लिखे शब्द मिल जाएंगे। वहीं, रामायण और महाभारत का भी खूब जिक्र मिलता है।इंडोनेशिया में लोग अपने धर्म और संस्कृति को अलग-अलग रखते हैं और इसे अपनी संस्कृति का ही हिस्सा मानते हैं। इंडोनेशिया में एक कहावत भी प्रचलित है, ‘नेम इज ए विश’ यानी वे अपने बच्चे का वह नाम रखते हैं जिस रूप में वे उन्हें देखना चाहते हैं। उदाहरण के तौर पर, जो लोग अपने बच्चों को मजबूत देखना चाहते हैं वे अपने बच्चों का नाम भीम रख देते हैं।

=>
=>
loading...