सलमान खान अभी तक कई स्टार किड्स और फैमिली मेंबर को लॉन्च कर चुके हैं। लेकिन इस बार सलमान जिसे लॉन्च करने जा रहे हैं वो न तो किसी स्टार का बोटा है और न ही फैमिली मेंबर, तो कौन है ये? आइये हम आपको बताते हैं कि उसके बारे में जिसे सलमान लॉन्च करने जा रहे हैं।
सलमान खान अभी तक आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली, सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी, बहन अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा के साथ और भी कइयों को लॉन्च कर चुके हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ते हुए सलमान अब एक नए स्टार को लॉन्च करने जा रहे हैं, इसकी जानकारी अभिनेता ने सोशल मीडिया पर दी है।
Being Launched Tomorrow … KAL dekhte hai yeh ladka AAJ kaise dikhta hai … pic.twitter.com/2VpmWvD9J8
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 30, 2018
सलमान ने अपनी एक पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें उनकी गोद में एक बच्चा नजर आ रहा है। कैप्शन में उन्होंने लिखा, “कल लॉन्च होगा। कल देखते हैं ये लड़का आज कैसे दिखता है।”
अब सवाल यह उठता है कि यह बच्चा कौन हैं जिसे सलमान लॉन्च करने जा रहे हैं। तो हम आपको बता दें कि यह जहीर इकबाल हैं जिन्हें जहीर रतनसी के नाम से भी जाना जाता है। जहीर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। वह मशहूर जुअलर के बेटे बताए जाते हैं। जहीर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर सलमान के जन्मदिन के मौके पर यही तस्वीर जारी की थी। सोनाक्षी सिन्हा ने पिछले दिनों जहीर के साथ फोटो पोस्ट करते हुए सलमान खान को अपना सुरक्षा कवच बताया था।
सलमान ने आज ट्वीट करते हुए उस स्टार के बारे में जानकारी दी जिसे वो लॉन्च कर रहे हैं। उन्होंने ट्वीटर पर दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- ये बच्चे इतने जल्दी कैसे बड़े होते हैं … हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ #ZAHERO दे रहे हैं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। लंबे समय तक खड़े रहें और हमेशा उन लोगों के लिए झुकें जो आपसे प्यार करते हैं, ये याद राखना कि जीवन में सबसे महत्वपूर्ण बात सम्मान और वफादारी है।
How these kids grow up so soon… ALWAYS keep giving your best #ZAHERO no matter what. Stand tall and always bend backwards for those u love and those who love u, Yeh yaad rakhna that the most important thing in life is Respect and Loyalty. @iamzahero pic.twitter.com/xmn3RXklRk
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 31, 2018
जहीर ने सलमान के साथ कई तस्वीरें भी जारी की है। हो सकता है कि वह सलमान खान के क्लोज सर्कल में से हों। सलमान खान अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्म से जहीर को लॉन्च करेंगे। SKF और ‘मुबारकां’ फिल्म के मेकर्स साथ मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले हैं।
फइलहाल बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों फिल्म ‘रेस-3’ का प्रमोशन करने में व्यस्त हैं, साथ ही अभिनेता टीवी शो ‘दस का दम’ भी प्रमोट कर रहे हैं।