Entertainment

शाहरुख की ‘जीरो’ में हुई इस खूबसूरत चेहरे की इंट्री, जान लीजिए कौन है ये

मुंबई। शाहरुख के फैंस उनकी फिल्म ‘जीरो’ का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हो भी क्यों न। फिल्म में शाहरुख का किरदार काफी अलग है। अपने करियर में पहली बार वो किसी फिल्म में ‘बौने’ का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इसके लिए भारी मात्रा में वीएफएक्स का इस्तेमाल किया जाएगा।

फिल्म में शाहरुख के अलावा अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा श्रीदेवी, करिश्मा कपूर, काजोल जैसी अभिनेत्रियां भी फिल्म के एक गाने में नजर आएंगी। अब एक और खूबसूरत चेहरे को फिल्म से जोड़ा गया है।

2015 की मिस यूनाइटेड कॉन्टिनेंट्स सौंदर्य प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रही सुश्री श्रेया मिश्रा को भी फिल्म ‘ज़ीरो’ के लिए साइन किया गया है। यह सुश्री के लिए बड़ी बात है कि वे शाहरुख खान की फिल्म से अपनी अभिनय की यात्रा शुरू करने जा रही हैं। यह हर अभिनेत्री का सपना होता है और सुश्री श्रेया मिश्रा का यह सपना पूरा हुआ है। हालांकि वे शाहरुख के अपोजिट नजर नहीं आएंगी। फिल्म में उन्हें अभय देओल की गर्लफ्रेंड का रोल मिला है।

बता दें कि ‘जीरो’ फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं। फिल्म की कहानी हिमांशु शर्मा ने लिखी है। फिल्म क्रिसमस से पहले 21 दिसंबर 2018 को रिलीज होगी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH