InternationalOdd & Weird

एकतरफा प्यार में पागल लड़की ने भेजे 65 हजार मैसेज, रिप्लाई न मिला तो किया ये काम

नई दिल्ली। कहते हैं प्यार कभी भी किसी को भी हो सकता है लेकिन जब ये एकतरफा होता है तो इसका अंजाम काफी भयानक होता है। फीनिक्स में रहने वाली एक महिला के साथ ऐसा ही हुआ। उसने एकतरफ़ा प्यार में एक लड़के को एक के बाद एक 65,000 मैसेज भेज डाले। लड़के ने उसके एक भी मैसेज का रिप्लाई नहीं किया। उल्टा उसने पुलिस में इस बात की शिकायत कर दी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

मैसेज भेजने वाली युवती का नाम जैकलीन एडस है। वह 31 साल की है। जैकलिन और वह व्यक्ति ऑनलाइन डेटिंग साइट लक्सी पर मिले थे और एक दूसरे से बात करने लगे। हालांकि बाद में उस युवक ने जैकलिन से बात करने से इंकार कर दिया। इसके बाद उसने एक के बाद उसे 65000 मैसेज भेज दिए।

जैकलिन बताती है कि वह प्यार में पूरी तरह खो हुई थी। वह प्यार को ही सब कुछ समझने लगी थी। वह भी दूसरे कपल्स की तरह वह सब कुछ करना था जो और कपल्स करते हैं। आधिकारियों ने बताया कि जिस व्यक्ति को जैकलिन डेट कर रही थी वह लगातार उसे मैसेज भेज रही थी और एक दिन अचानक से उसके घर जाकर घर में तोड़फोड़ करने लगी थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH