IANS News

मप्र में लू से जनजीवन प्रभावित

भोपाल, 27 मई (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में लू से जनजीवन प्रभावित है। रविवार सुबह से हवाओं में घुली गर्माहट झुलसा देने वाली है। राज्य के बड़े हिस्से में लू अपना असर दिखा रही है। रविवार को मौसम साफ होने के साथ तेज और चुभन पैदा करने वाली धूप खिली है, साथ ही गर्म हवाएं अपना असर दिखा रही है।

बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में लू का असर रहा और कई स्थानों पर 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून पूर्व की गतिविधियों के कारण कहीं हवाओं के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है तो कहीं लू का असर बना रह सकता है।

राज्य के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 26.6 डिग्री, ग्वालियर का 24.2 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 42.5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 46 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 43़1 डिग्री सेल्सियस रहा।

=>
=>
loading...