LifestyleRegional

गर्मी की छुट्टियां बिताएं यहां, सिर्फ 3 से 6 हजार होगा खर्च

गर्मी की छुट्टियों आते सबसे ज्यादा बच्चे खुश हो जाते है। क्योंकि गर्मी की छुट्टियों में कई लोग फैमिली के साथ भारत से बाहर घूमने का प्लान बनाते है। आपको बता दें, इंडिया में कई ऐसी टूरिंग डेस्टीनेशन हैं जहां आप अपने बजट में आसानी से ट्रैवल कर सकते हैं। जहां आपका खर्चा भी बहुत ज्यादा न हो और टूर भी हो जाए। आज हम ऐसी ही डेस्टिनेशंस के बारे में बता रहे हैं, जहां आप दो से तीन दिन का वैकेशन प्लान कर सकते हैं। 3 से 6 हजार रुपए (प्रति व्यक्ति) के बजट में यहां घूमकर आया जा सकता है।शिमला-कुफरी – छुटिटयां मनाने के लिए शिमला-कुफरी एक शानदार जगह हो सकती है। यहां दो दिन और दो रात का पैकेज ले सकता है। यह टूर पैकेज 5000 रुपयों के अंदर हो सकता है। यदि आप बहुत लग्जरी होटल नहीं चाहते हैं, तो आपको आसानी से 1500 से 1800 में एक अच्छा होटल रुम मिल सकता है।यहां जाने के लिए आपको सेल्फ टैक्सी करने की जरुरत नहीं है। शेयरिंग गाड़ी से बहुत रियायती दरों में आप वहां पहुंच सकते हैं। शिमला का खाना-पीना भी आपके बजट में आता है। यदि आप ट्रेन से शिमला जाना चाहें तो आप आसानी से ट्रेन मार्ग चुन सकते हैं। ट्रेन आपको कालका तक ले जाएगी। बस से आप सीधा शिमला जा सकते हैं।पचमढ़ी – मध्य प्रदेश का पचमढ़ी भी घूमने के लिए बेहतर आप्शन हो सकता है। पचमढ़ी में दो दिन और दो रातों का टूर प्लान किया जा सकता है। पचमढ़ी में 1000 रुपयों में एक आसानी से होटल रूम उपलब्ध हो जाते हैं। पचमढ़ी जाने के लिए आपको भोपाल जबलपुर लाइन की ट्रेन पकड़नी होती है। पिपरिया रेलवे स्टेशन से पचमढ़ी के लिए शेयरिंग टैक्सियां या बस उपलब्ध होती हैं। पचमढ़ी में खाने पीने की दुकानें भी सस्ती दरों में उपलब्ध हैं। दो दिन और दो रातों का पचमढ़ी का ये टूर आप 3000 हजार रुपयों में कर सकते हैं।नैनीताल – नैनीताल आपके बजट की टूरिंग डेस्टीनेशन है। बरसात के कुछ महीनों को छोड़कर इस जगह में कभी भी छुटिटयां प्लान की जा सकती हैं। नैनीताल के आसपास भी कई सारे छोटे छोटे विजटिंग प्वाइंट हैं। नैनीताल उनका सेंटर हैं। यहां आसानी से होटल और गेस्ट हाऊस उपलब्ध हैं। इनकी संख्या इतनी अधिक हैं कि आप आसानी से 1000 रुपए में एक स्टैंडर्ड कमरा पा सकते हैं। नैनीताल और उसके पास घूमने को इतना कुछ है कि आप यहां तीन रात और तीन दिन का प्लान कर सकते हैं। खाने पीने के मामले में नैनीताल अच्छा टूरिंग प्वाइंट है।ऋषिकेश-हरिद्वार – यदि आपको तीर्थयात्रा और एडवेंचर का कॉकटेल चाहिए तो रिषीकेश-हरिद्वार आपके लिए है। यहां आपको एडवेंचर भी मिलेगा और तीर्थयात्रा का एहसास भी। ये दोनों आपस में जुड़ी हुई जगहें हैं। आप यहां 2 दिन और 3 रातें गुजार सकते हैं। रहना और खाना-पीना मिलाकर सब 3 हजार से कम में हो सकता है। ये ऐसी जगहें जहां सर्व सुविधायुक्त आश्रम या धर्मशाला रियायती दरों में उपलब्ध हो जाते हैं। 500 रुपए में यहां आराम से एक कमरा मिल जाता है। यहां का खाना पीना भी बेहद सस्ता है। 100 रुपए में आप सुबह की चाय से लेकर रात का डिनर तक कर सकते हैं।कसोल – आप दोस्तों के साथ एंजॉय करने जाना चाहते हैं तो हिमाचल प्रदेश में कसौल से बेहतर कोई जगह नहीं है। कसौल चंडीगढ़-मनाली के बीच में पड़ने वाला एक हिल स्टेशन है। बैचलर्स के लिए ये फेवरेट डेस्टीनेशन है। यहां के होटल रियायती दामों में उपलब्ध हैं। आप 800 से लेकर 1500 तक में होटल ले सकते हैं। कसौल खाने-पीने के लिए सस्ती जगह है। 100 से 150 तक में यहां आप पूरे दिन की पेट पूजा कर सकते हैं। दो दिन और दो रात का टूर पैकैज आप 3 हजार से 3500 के बीच में आसानी से कर सकते हैं।

 

 

=>
=>
loading...