मुंबई। भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में जबसे रिलायंस JIO आया है सभी कंपनियां घाटे में आ गईं हैं। वजह है रिलायंस के सस्ते ऑफर्स। रिलायंस जियो को लेकर अब बड़ी खबर आ रही है।
खबर है कि जियो 80 हजार युवाओं जल्द ही नौकरी देने जा रहा है। इस बारे में जियो के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी संजय जोग ने बताया कि जियो जल्दी बड़ी भर्ती करने जा रहा है जिससे 80 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। बता दें कि रिलायंस जियो ईशा अंबानी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। ईशा जियो की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में भी शामिल हैं।
23 अक्टूबर 1991 को जन्मी 26 वर्षीय ईशा अंबानी अपनी फैमिली के साथ मुंबई में रहती हैं। उन्होंने अमेरिका के Yale University से साइकॉलजी और साउथ एशियन स्टडीज में ग्रेजुएशन किया है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा के दो भाई आकाश और अनंत अंबानी भी उनके साथ इस बिजनेस में सक्रिय हैं।
कंपनी द्वारा मौजूदा वित्त वर्ष में की जाने वाली भर्तियों के बारे में जोग ने कहा कि इस समय कंपनी में लगभग 1,57,000 कर्मचारी मौजूद हैं, लेकिन इस वित्त वर्ष में 75,000 से 80,000 लोग और भर्ती किए जाएंगे।