Sports

छोले-भठूरे बेचने को मजबूर है विराट कोहली संग खेलने वाला क्रिकेटर

नई दिल्ली। कभी विराट कोहली संग मैदान पर चौके छक्के लगाने वाला एक क्रिकेटर आज छोले-भठूरे बेचने को मजबूर है। वह लुधियाना में छोले-भटूरे और चाउमीन की दुकान लगाता है और इसी से अपना गुजारा करता है। हम बात कर रहे हैं क्रिकेटर पैरी गोयल की। पैरी साल 2008 की अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली उस टीम का हिस्सा थे जिसमें विराट कोहली, रविंद्र जडेजा, मनीष पांडे, अभिनव मुकुंद जैसे खिलाड़ी थे। ये सभी खिलाड़ी तो वक्त के साथ बुलंदी की ऊंचाइयां छूते गए लेकिन पैरी कहीं पीछे छूट गए। ऐसा नहीं है की उन्हें मौका नहीं मिला लेकिन वह मिले मौके को भुना नहीं पाए और गुमनामी में खो गए।

साल 2008 भारतीय क्रिकेट का वो दौर था, जहां धोनी युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मौका देना चाहते थे। शायद इसलिए कि आने वाला भविष्य भारतीय क्रिकेट के लिए सुनहरा हो और 2011 विश्व कप के लिए टीम तैयार हो सके। कॉम्पिटीशन काफी ज्यादा था। टीम में अपनी जगह सुनिश्चित करने के लिए खिलाड़ियों में होड़ लगी थी। इसी रेस में पैरी गोयल काफी पीछे छूट गए। पैरी गोयल की फॉर्म ने उनका साथ नहीं दिया। घरेलू क्रिकेट में वह फ्लॉप साबित हुए। वो पंजाब की तरफ से खेलते थे। लेकिन लगातार गिरती फॉर्म के बाद उनको टीम से बाहर कर दिया और करियर खत्म हो गया।

खबरों के मुताबिक़, लुधियाना में पैरी फास्ट फूड की दुकान कर रहे हैं। वो लुधियाना नगर निगम के बाहर छोले-भटूरे, चाउमीन बेचकर गुजारा कर रहे हैं। उनकी बदहाली की कहानी सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH