International

तंगहाली में मर गई भिखारिन, अकाउंट में मिले 9 करोड़ रुपए

आपने मंदिरों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड और चौराहों पर भिखारियों को भीख मांगते जरूर देखा होगा। उनकी दयनीय हालत देखकर लोग उनकी मदद के लिए कुछ पैसे भी दे देते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि जिसे आप लाचार मानकर जिनकी मदद कर रहे होते हैं, कई बार वे लखपति या करोड़पति होते हैं। ऐसा ही एक मामला लेबनान की राजधानी बेरुत में भी देखने में आया, जहां विकलांग भिखारिन फातिमा ओथमन की मौत के बाद उसके पास से करोड़ों रुपए बरामद किए गए।

इस भिखारिन को भीख देने वाले लोगों ने भी कभी सोचा नहीं होगा कि बैंक खाते में करोड़ों की बैंक डिपॉजिट और घर से लाखों रुपयों कैश मिलेंगे। लेबनान के बेरुत में रहने वाली फातिमा ओथमन की मौत के बाद जब उनके बैंक खाते का खुलासा हुआ तो लोग हैरान रह गए। विकलांग फातिमा बदहाली की जीवन जीती रही, लेकिन उसके खाते में नौ करोड़ रुपए जमा थे।

यही नहीं, घर से पुलिस को पॉलिथीन के थैले में कैश में भरा मिला। भीख मांगकर अपना गुजर-बसर करने वाली फातिमा की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी। मौत के बाद जब फातिमा के घर की तलाशी ली गई तो उसके घर से दो लाख रुपए से अधिक की नकद धनराशि मिली थी। जब उस महिला को भीख देने वाले लोगों को पता चला कि वो भिखारिन करोड़पति है तो वो हैरान रह गए।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH