EntertainmentTop NewsUncategorized

सोनम कपूर बोली- मैं ससुराल नहीं जाउंगी, पति आनंद आहूजा ने कहा ये

सोनम कपूर बोली- मैं ससुराल नहीं जाउंगी, पति आनंद आहूजा ने कहा ये

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शानदार शादी की अभी भी लोगो को याद हैं। साथ ही सोनम और आनंद शादी के बाद अब अपना हनीमून मनाने की तैयारी में जुटे हैं। तो वहीँ कुछ ऐसी भी खबरे आ रही हैं कि फिलहाल सोनम ने अपने मायके में ही रहने का फैसला किया है और तत्काल ससुराल जाने का उनका कोई इरादा नहीं है। इसकी ख़ास वजह ये है की उनकी अगले महीने रिलीज होने वाली फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ है।

सिर्फ इतना ही नहीं इसके बाद उनकी एक और फिल्म ‘एक लड़की को देखा’ की शूटिंग भी अधूरी है। आपको बता दें कि इस बीच सोनम कान फिल्म फेस्टविल में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस पहुंची थीं और वहां से वापस मुंबई लौट आई हैं ताकि फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ को प्रमोट कर सकें।

कान फिल्म फेस्टिवल में अपने मेहंदी लगे हाथ लिए रेड कारपेट पर अपना फैशन दिखा कर लौटीं सोनम फिर से व्यस्त हो गई हैं।

सोनम की शादी के बाद कई अटकलें लग रही थीं कि क्या वह दिल्ली में अपने ससुराल में रहने जाएंगी या बिजनेसमैन पति के साथ लंदन जाकर बसेंगी।

सोनम ने तमाम अटकलों को दरकिनार करते हुए मीडिया से साफ कहा है कि उनका इरादा फिलहाल दिल्ली या लंदन जाने का नहीं है। वह अपने पिता के जुहू स्थित घर में ही रह रही हैं। उन्हें फिलहाल मुंबई मे बहुत काम है।

सोनम ने कहा है कि वह पति के साथ बांद्रा कुर्ला वाले अपार्टमेंट में भी नहीं रहेंगी क्योंकि वहां उनके मन मुताबिक इंटीरियर डिजाइनिंग में करीब साल भर लगेगा। इसके बाद ही उनका वहां जाने का इरादा है। सोनम की बातों से साफ है कि वह ससुराल नहीं जा रही हैं।

सोनम ने यह भी कहा है कि वह मुंबई में अपने पति के साथ किराये का फ्लैट ढूंढ रही हैं, जो अभी तक नहीं मिला है। सोनम अपने पिता अनिल कपूर के घर के आसपास ही फ्लैट की तलाश कर रही हैं। सोनम के मुताबिक उनके पति का लंदन में दो बैडरूम का एक फ्लैट है जहां वह आती जाती रहेंगी।

=>
=>
loading...