Entertainment

बॉलीवुड की ये एक्ट्रेसेस नहीं करना चाहती है शाहरुख खान के साथ काम, जानिए वजह

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान बॉलीवुड का वो नाम है, जिसे किसी पहचान कि जरूरत नहीं है। शाहरुख आज भी लड़कियों के दिल पर राज करते है। शाहरुख की अधिकतर फ़िल्में बॉक्स ऑफिस में हिट जाती है। लेकिन क्या आप जानते है कि लड़कियों के दिल पर राज करने वाले शाहरुख के साथ कई एक्ट्रेसेस काम करना नहीं चाहती। आज हम आपको उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे, जो शाहरुख खान के साथ फिल्म नहीं करना चाहती है।हेमा मालिनी – बॉलीवुड की डीर्म गर्ल हेमा मालिनी का मानना है कि उन्हें शाहरुख की हकलाने वाली एक्टिंग बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। शाहरुख के ओवररिएक्ट की वजह से वह शाहरुख के साथ आज भी फिल्म नहीं करना चाहती हैं।अमीषा पटेल – बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल जिन्होंने फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। अमीषा को फिल्म इंडस्ट्री में 18 साल हो चुके हैं। लेकिन इन 18 सालों में अमीषा और शाहरुख को किसी फिल्म में एक साथ नहीं देखा गया है। इस पर खुद अमीषा का कहना है कि परदे पर उनकी और शाहरुख की जोडी़ कुछ खास नहीं जमेगी। सोनम कपूर – एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने 10 साल के फिल्मी करियर में शाहरुख के साथ कोई फिल्म नहीं की है। क्योंकि सोनम का मानना है कि शाहरुख खान उनसे उम्र में बेहद बड़े हैं और उनकी जोड़ी भी परदे पर लोगों को पसंद नहीं आएगी।

 

=>
=>
loading...