NationalTop News

‘मोदी का युग, किसान आत्महत्या का युग’

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहादत दिवस पर सोमवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभाओं में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज चुनौतियों भरा दौर है, क्योंकि यह मोदी का युग किसानों की आत्महत्या का युग है।

कमलनाथ ने आगे कहा कि राजीव गांधी के युग में विश्व के परिदृश्य में भारत को जोड़ने की चुनौती थी। जब वे 21वीं सदी में भारत को ले जाने और कम्प्यूटर की बात करते थे, तो लोग उन पर हंसते थे। लेकिन आज हम कम्प्यूटर और सेलफोन के बिना अपना काम नहीं कर सकते। यह राजीव गांधी की दूरगामी सोच का परिणाम है।

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि आज मोदी का युग है। यह युग किसानों की आत्महत्या का युग है। देश में ही नहीं, पूरे विश्व में किसानों की आत्महत्या में मध्य प्रदेश नंबर एक पर है। नौजवान भटक रहा है, महिलाएं असुरक्षित हैं। कृषि क्षेत्र में निराशा की पराकाष्ठा है, जो पहले कभी नहीं थी। बच्चे कुपोषण के शिकार हैं। समाज का हर वर्ग परेशान है और अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है।

=>
=>
loading...
Vineet Bajpai
the authorVineet Bajpai
Senior Reporter & Copy Editor