NationalSports

टीम इंडिया के ये क्रिकेटर है करोड़ों के मालिक, उनके पिता करते है ये जॉब

मां- बाप दुनिया का वो खूबसूरत नाम है, जिसके बिना इंसान कुछ भी नहीं है। बच्चा चाहे जितना ज़िंदगी में आगे बढ़ जाये, लेकिन अपने मां-बाप से बड़ा कभी नहीं हो सकता है। माँ-बाप का आशीर्वाद अगर किसी इन्सान के साथ हो तो वो दुनिया की हर मुश्किल का सामना बड़ी आसानी से कर सकता है,और दुनिया में वो हर चीज हासिल कर सकता है जिसके वो काबिल है। क्रिकेट के खेल में आप सभी लगभग हर खिलाड़ी को जानते होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन क्रिकेटर के पिता कौन हैं? आज हम आपको खेल जगत के बड़े बड़े खिलाडियों के पिता से मिलवाने जा रहे हैं –विराट कोहली – भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के पिता का नाम प्रेम कोहली था। विराट के पिता पेशे से क्रिमिनल वकील थे। उनकी मौत साल 2006 में ब्रेन स्टॉक से हो गई। विराट कोहली आज भी अपने पिता को बहुत प्यार करते हैं।महेंद्र सिंह धोनी – महेंद्र सिंह धोनी के पिता का नाम पान सिंह धोनी है। धोनी के पिता MECON में  जूनियर  मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। धोनी आज भी अपने पिता से बहुत डरते हैं। धोनी ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने अपने पिता से जिंदगी जीने का सही तरीका सीखा है।रोहित शर्मा – रोहित शर्मा के पिता का नाम गुरुनाथ शर्मा था। रोहित के पिता एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। उन्होंने कड़ी मेहनत से अपने बेटे को इस काबिल बनाया कि वो आज भारतीय टीम के लिए खेल सके।के एल राहुल – लोकेश राहुल के पिता का नाम डॉ. केएन लोकेश है। लोकेश के पिता NITK में प्रोफेसर हैं। हरभजन सिंह – हरभजन सिंह के पिता का नाम सरदार सर्देव सिंह है। हरभजन सिंह के पिता का एक स्वयं का कारोबार था। हरभजन के पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं।गौतम गंभीर – भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज गौतम गंभीर के पिता का नाम दीपक गंभीर हैं। गंभीर के पिता का स्वयं का कपड़े का व्यवसाय है। वो दिल्ली में अपना सारा कारोबार देखते हैं। रविन्द्र जड़ेजा – रविन्द्र जड़ेजा के पिता का नाम अनिरुद्ध सिंह जड़ेजा है। क्रिकेट के स्पिन गेंदबाज जड़ेजा के पिता एक प्राइवेट कंपनी में सेकुरिएय गार्ड के तौर पर काम करते थे। जड़ेजा के पिता ने कड़ी मेहनत के बाद अपने बेटे को इस काबिल बनाया कि वो आज भारतीय टीम का हिस्सा बन सके।  सुरेश रैना – सुरेश रैना के पिता का नाम त्रिलोक चंद्र रैना है। रैना सेना में अधिकारी के तौर पर कार्य किया है। सुरेश रैना के पिता ने देश की कई सालों तक बॉर्डर पर सेवा की है।आर. अश्विन – अश्विन के पिता का नाम रविचंद्रन है।अश्विन के पिता भी एक क्रिकेटर थे। अश्विन के पिता ने क्लब क्रिकेट खेला है। वो अपनी टीम के लिए तेज गेंदबाजी करते थे।युवराज सिंह – भारतीय टीम के सिक्सेर किंग युवराज सिंह के पिता का नाम योगराज सिंह है। योगराज सिंह भी भारतीय टीम के लिए मैच खेल चुके हैं। योगराज सिंह पंजाबी फिल्म जगत का बहुत बड़ा नाम हैं, उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड की फिल्म भाग मिल्खा भाग में भी काम किया है।

 

=>
=>
loading...