City NewsRegional

नाबालिग बेटी से बोला बाप- ये सब नार्मल है, फिर शुरू कर दिया गंदा काम

गुरुग्राम। देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। शायद ही ऐसा कोई दिन हो जब हमें अखबारों में रेप, छेड़छाड़ आदि की घटनाएं सुनने को न मिलती हों, लेकिन अब देश की राजधानी दिल्ली से ऐसा मामला सामने आया है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। यहां एक कलयुगी बाप पिछले छह महीने से अपनी बेटी के साथ रेप कर रहा था।

इस दौरान वह पानी बेटी से कहता था कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। सब नार्मल है। इस बात की जानकारी जब उसने अपनी मां को दी तो उन्हें यकीन नहीं हुआ। इसके बाद बच्ची की मां ने अपने पति पर नज़र रखनी शुरू की। उसने जो देखा उसे देखकर वो हैरान रह गई। उसने देखा कि उसका पति बेटी के साथ गंदी हरकत कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम के पटौदी गांव में एक शख्स पिछले 6 महीने से अपनी बेटी के साथ रेप कर रहा था। आरोपी गांव की ही एक फैक्ट्री में काम करता था। जानकारी के मुताबिक, अक्सर रेप के दौरान वो बेटी से कहता रहता था कि इसमें कुछ गलत नहीं है, ये सब तो नॉर्मल है। इसलिए इससे डरने की जरुरत नहीं है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आरोपी गांव में ही अपनी दूसरी पत्नी संग रहता है। पीड़िता सहित आरोपी के चार बच्चे हैं, जो उसकी पहली पत्नी से हैं।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे सख्ती से पूछताछ की है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी को बीती रात 10 बजे गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सफाई देते हुए कहा है कि इसमें आश्चर्य की क्या बात है। यौन उत्पीड़न तो हर घर में होता है। y

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH