NationalOdd & Weird

हर रोज प्रेमिका की कब्र के पास सोता था प्रेमी, फिर एक दिन हुआ कुछ ऐसा कि…..

सच्चा प्यार बड़े ही किस्मत वालों को मिलता है। आपने अक्सर देखा और सुना होगा कि लोग प्यार में हर हद को पार कर जाते है। यानी जो लोग किसी से सच्चा प्यार करते है, वो उसके लिए कुछ भी कर जाते है। आज जिस प्रेम कहानी के बारे में हम आपको बताने जा रहे है, वो सच्चे प्यार की एक बेहतरीन मिसाल है। जिसमें एक प्रेमी अपनी प्रेमिका की मौत के बाद भी हर रोज उसकी कब्र के पास जाकर सोता था। यह किस्सा थाना सिम्भावली क्षेत्र के एक गांव गुरदासपुर का है।दरअसल,  इस गांव में एक लड़का और एक लड़की जो एक दूसरे को कई सालो से बेहद प्यार करते थे। मगर लड़की के घरवालों को वो लड़का बिलकुल पसंद नहीं था। ऐसे में लड़की के घरवाले नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी की शादी उस लड़के के साथ हो। फिर सात महीने बाद अचानक ही लड़की की मौत हो गई और उसके घरवालों ने उसे पास ही के एक कब्रिस्तान में दफन कर दिया। वही जब अपनी प्रेमिका की मौत की खबर नदीम को मिली,  तो वो अपनी प्रेमिका की कब्र के पास जाकर सोने लगा।काफी समय बीत जाने के बाद नदीम को ये पता चल गया कि लड़की की हत्या उसके अपने ही घरवालों ने करवाई है। जिसके चलते नदीम ने अपनी प्रेमिका के घरवालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस बकायदा लड़की के गांव पहुंची और कब्रिस्तान से लड़की का शव निकाल कर उसका पोस्टमार्टम करवाया गया। मगर अफ़सोस कि प्रेमी का शक गलत निकला।पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के अनुसार लड़की की मौत कीटनाशक दवा पीने से हुई थी। यानी लड़की के घर वालों ने उसे नहीं मारा था। मगर इसके बाद लड़की के घर वाले काफी गुस्से में आ गए थे। जिसके चलते उन्होंने लड़के के घर वालों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी और इसी दौरान दो लोग बुरी तरह से घायल भी हो गए।

=>
=>
loading...