LifestyleRegional

30 की उम्र से पहले ही कर लेना चाहिए लड़कियों को ये काम, वरना रह जाएगा सिर्फ पछतावा

आज के बिजी शेड्यूल में लड़कियां न तो खुद पर ध्यान दे पाती है, और ना ही अपनी इच्छाओं पर। लड़कियां अपने आप पर ठीक से ध्यान न देख पाने के कारण उनकी बहुत-सी इच्छाएं अधूरी रह जाती है। इसका पछतावा उन्हें उम्र केकिसी न किसी पड़ाव में तो होता ही है।

करियर, रिलेशनशिप, शादी और फिर परिवार की जिम्मेदारियों के बोझ में हम जिंदगी जीना ही भूल जाते हैं। हर चीज का अपना एक वक्त होता है इसलिए उस वक्त के निकलने के पहले ही उन्हें करना बेहतर होता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे काम बताएंगे, जिसे हर लड़की को 30 की उम्र से पहले ही कर लेने चाहिए।

कुछ पल रहें अकेले –  इंसान के लिए जरूरी है कि वो कुछ पल अकेले रहने की कोशिश करें। वैसे तो दोस्तों का साथ एक सुखद एहसास होता है। मगर कभी-कभी अकेले रहने के भी कई फायदे हैं। इससे आप आजादी को पूरी तरह महसूस कर सकती हैं और खुद के ज्यादा करीब जा सकती हैं।

कुछ एडवेंचर्स करें – जिंदगी में कुछ पल ऐसे होने चाहिए, जिसे बाद में याद करके आप रोमांच से भर जाएं। इसलिए अपनी लाइफ में से कुछ समय निकाल किसी एडवेंचर्स प्लेस पर जाएं और खूब मस्ती करें।

अपने डर पर पाएं काबू – अक्सर ऐसा देखा गया है कि हर इंसान का बचपन से किसी चीज को लेकर एक डर होता है। कई लोग पानी से, ऊंचाई से, गहराई से डरते हैं। कई लोगों को भूत-प्रेत का वहम होता है। लड़कियां अक्सर कॉकरोच, चूहों, छिपकलियों से डरती हैं। ये जरूरी है कि वो इस डर पर काबू पाएं और खुलकर जीने की कला सीखें।

कोई खास चीज खरीदें – अगर आप कोई जॉब कर चुकी हैं, और अपनी मेहनत से आपने पैसे कमाए हैं तो आपके लिए ये बेहतर होगा कि आप उन पैसों से अपने लिए कोई खास चीज खरीदें। आप इससे कोई कार या अपार्टमेंट खरीद सकती हैं या फिर कुछ और खास चीज। ऐसा करने पर आपको खुद पर गर्व महसूस होगा।

कुछ नया सीखें – सीखना जीवन का वो भाग है जो आपको हमेशा पहले से बेहतर बनाने में मदद करता है। हर लड़की को जीवन में कुछ न कुछ नया सीखते रहना चाहिए। अगर आप 30 की उम्र से पहले कोई रोचक चीज सीख जाएंगी तो वह चीज आपको जिंदगीभर याद रहेगी।

माफ करना सीखें – आदमी गलतियों का पुतला होता है। जाने-अनजाने इंसान से गलतियां होती रहती हैं। गलतियां रिश्तों में खटास लाने का काम करती हैं। बेहतर यही होगा कि आप गलतियों को माफ कर दें। अगर आप किसी को माफ करके किसी रिश्ते को बचाने में सफल होती हैं तो बाद में आपको अच्छा महसूस होगा।

क्वालिटी टाइम स्पेंड करें –एक बार गया हुआ समय कभी लौट कर नहीं आता। इसलिए बाद में पछताने से अच्छा है कि आप पहले ही समय निकालकर अपनी फैमिली या फ्रेंड्स के साथ क्वालिटी टाइम टाइम बिताएं।

बदलें स्टाइल – एक लुक में रहना किसी को भी बोर फील कर सकता है। आप के आस-पास के लोग भी ये चाहते हैं कि आप नए लुक्स अपनाएं। आप अपने बालों को कलर कर सकती हैं। इसके अलावा आप नया हेयरकट अपना सकती हैं या अपनी पसंद का टैटू लगवा सकती हैं।

अपनी बॉडी के साथ सहज हो जाएं – टीनएज में भले ही आप खुद को दूसरों से कम आंकती रही हों, लेकिन 30 की उम्र पार करने से पहले आप अपने शरीर के प्रति सहज होना जरूर सीख जाएं। आप जैसी हैं, उस रूप में खुद को सराहें। आपकी जिंदगी पहले से ज्यादा आसान हो जाएगी।

जानवरों और प्रकृति से करें प्यार – पालतू जानवरों को पालना या फिर पेड़-पौधे लगाना आपके शौक का हिस्सा अगर ना भी हो तो भी एक बार आप उन्हें अपने जीवन का हिस्सा बनाने की कोशिश करें। इससे आप केयर करना सीखेंगी और किसी की फिक्र करना भी आपके व्यवहार में आ जाएगा।

रखें खुद को फिट – 20 से 25 साल की उम्र इंसान के लिए काफी महत्वपूर्ण होती है। इस दौरान आपको खुद को फिट रखने की जरूरत है। इस समय की लापरवाही बाद में हानिकारक साबित हो सकती है।

विदेश घूम आएं – शादी के बाद अपने लाइफ पार्टनर के साथ विदेश घूमने का मौका तो आपको मिल ही जाएगा। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी 40 की उम्र से पहले अपनी फ्रेंड्स या सोलो ट्रिप पर जरूर जाएं। आगे चलकर यही यादगार लम्हें आपको याद आएंगे।

आत्मसुरक्षा – आत्मनिर्भर होना आज हर किसी के लिए जरूरी है। आपको खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने की जरूरत है। आप जूडो,  कराटा, योगा, प्राणायम जैसी चीजों का अभ्यास कर सकते हैं। इससे आप खुद में काफी सक्षम और संपूर्ण महसूस करेंगे।

=>
=>
loading...