Uttar Pradesh

प्लेटफॉर्म पर पसीने से तर-बतर था प्रेमी जोड़ा, अचानक आई पुलिस को देखकर हुआ ये हाल

प्रतीकात्मक तस्वीर

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक प्रेमी जोड़ा घर से भागकर कानपुर रेलवे स्टेशन पहुंच गया। दोनों किसी और शहर भागने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान दोनों काफी डरे हुए और पसीने से तर-बतर थे, तभी रेलवे चाइल्ड लाइन काउंसलर की नजर दोनों पर पड़ गई। उन्हें दोनों पर कुछ शक हुआ तो उनसे पूछताछ की। उधर, पकड़े जाने के बाद प्रेमी डरके मारे बेहोश हो गया। यह देखकर पुलिसकर्मियों के हाथ-पैर फूल गए। वे फौरन उसे हॉस्पिटल ले गए।

दरअसल, कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर-1 पर एक प्रेमी जोड़ा बैठा था। तभी वहां विजिट पर आईं काउंसलर मंजू पाल की नजर उन पर पड़ी। लड़की कुछ घबराई हुई थी। उसकी उम्र भी काफी कम लग रही थी। पूछने पर मालूम चला कि प्रेमी इरफ़ान बिहार, जबकि लड़की बनारस की रहने वाली है।

जब दोनों से सख्ती से पूछताछ की गई, तब पता चला कि वे पिछले एक साल से प्यार करते हैं। वे घर से भागकर आए हैं। काउंसलर जब दोनों को रेलवे पुलिस(GRP) के पास ले जाने लगी, तो डरके मारे लड़का बेहोश हो गया। यह देखकर पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीँ, लड़की के घरवालों को खबर कर दी गई है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH