InternationalTop News

लड़कियों पर ईव टीजिंग करने वाले हो जायें सावधान, लगाया जायेगा 60 हजार का जुर्माना

ईव टीजिंग होना आम बात समझी जाती है। लड़कों को लगता है कि वो तो सिर्फ मस्ती कर रहे है। लेकिन ये मस्ती की बात नहीं है। इस तरह की हरकतें एक लड़की के जीवन पर गहरा असर डालती हैं। ऐसा नहीं है कि ईव टीजिंग जैसी समस्या से सिर्फ भारत ही जूझ रहा है बल्कि देश-विदेश हर जगह इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। ऐसे में फ्रांस सरकार ने इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए एक सराहनीय कदम उठाया है। फ्रांस सरकार के इस कदम के बाद मनचलों पर नकौल कसी जाएगी।

दरअसल, फ्रांस में लड़कियों को देखकर सीटी बजाना, भद्दे कमेंट पास करना, उनके नंबर मांगना, पीछा करना अपराध की श्रेणी में आएगा। अगर इस तरह की हरकत कोई भी लड़का करता है तो उनको जुर्माना भरना पड़ सकता है।

खबर के मुताबिक, आरोपी का ये जुर्माना 750 यूरो (करीब 60 हजार रुपये) होगा। संसद में इसको लेकर एक बिल भी पेश किया गया है जो पास कर दिया गया है। इस बिल पर वहां के सांसदों का कहना है कि इस बिल के पास होने के बाद छेड़छाड़ जैसी घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी।

फ्रांस की महिला मंत्री मर्लिना शियप्पा ने संसद में कहा- ”पुरुष महिलाओं का पीछा करते हैं। जबरन बात करने की कोशिश करती हैं। महिलाएं कुछ नहीं कर पातीं, क्योंकि उन्हें लगता है कि ये आम बात है। भागकर वो खुद को सुरक्षित करती हैं। पुरुष भी इन सब चीजों को सही समझते हैं। उनको लगता है कि वो जो कर रहे हैं वो सिर्फ एक मस्ती है, लेकिन ऐसा नहीं है।”

सोशल मीडिया पर लोग इस नए कानून की आलोचना भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह कानून फ्रेंच रोमांस को खत्म कर देगा। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि फ्रांस में इस कानून का पालन संभव नहीं है।

=>
=>
loading...