Top Newsलखनऊ

अमौसी एयरपोर्ट पर उड़ान भरने से पहले फेल हुआ इंडिगो विमान का इंजन

लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। आज सुबह 7.45 बजे लखनऊ से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-685 का एक इंजन फेल हो गया। इसके बाद पायलट ने विमान उड़ाने से मना कर दिया। इस बात की जानकारी विमान में सवार यात्रियों को नहीं दी गई। इसके बाद यात्रियों ने एयरपोर्ट में हंगामा शुरू कर दिया।

विमान में सवार यात्री गर्मी के कारण परेशान हो रहे थे। कुछ यात्रियों ने फ्लाइट में ही जमकर हंगामा शुरू कर दिया। दूसरी तरफ इंजन फेल होने की जानकारी मिलते ही इंडिगो की इंजीनियरिंग टीम इंजन की मरम्मत में जुट गई। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी एसके नारायण ने बताया कि लखनऊ इंडिगो टीम की जानकारी के अनुसार तकनीकी खराबी के कारण इंडिगो का विमान (6E-685) वापस पार्किंग स्टैंड में आ गया। यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से जल्द भेजा जाएगा।

=>
=>
loading...
Vineet Bajpai
the authorVineet Bajpai
Senior Reporter & Copy Editor