InternationalTop News

ब्राजील में बाल पोर्नोग्राफी पर 579 लोगों के खिलाफ वारंट, 251 लोग गिरफ्तार

बाल पोर्नोग्राफी और नाबालिगों के यौन उत्पीड़न के मामले में ब्राजीलियाई अधिकारियों ने 579 लोगों के खिलाफ वारंट जारी किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ब्राजील में यह अब तक की सबसे बड़ी छापोमारी है। राष्ट्रव्यापी संघीय पुलिस अभियान के दूसरे चरण में गुरुवार को 251 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

ऑपरेशन चाइल्डहुड लाइट सबसे पहले अक्टूबर 2017 में शुरू हुआ था। गिरफ्तारी की संख्या में वृद्धि देखने को मिल सकती है क्योंकि पहले दिन 579 गिरफ्तारी वारंट में से दिन के अंत तक आधे को भी गिरफ्तार नहीं किया गया।

पुलिस के मुताबिक, इस अभियान को 24 राज्यों और देश की राजधानी ब्रासीलिया में चलाया गया। अभियान में कुल 2,600 अधिकारी शामिल हुए। अधिकांश गिरफ्तारियां साओ पाउलो और रियो डि जिनेरियो के इलाकों में हुई हैं।

=>
=>
loading...
Vineet Bajpai
the authorVineet Bajpai
Senior Reporter & Copy Editor