Other NewsTop News

ये है दुनिया की सबसे बुज़ुर्ग महिला, अगले महीने मनाएगी अपना 129वां जन्मदिन

रूस की एक महिला है, जिसकी उम्र के बारे में जानकर आपको भरोसा नहीं होगा। लेकिन उसका दावा है कि वह दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला है। महिला की उम्र 128 साल होने का दावा किया जा रहा है। इसके साथ यह भी बतया जा रहा है कि यह महिला अगले महीने अपना 129वां जन्मदिन मनाने जा रही है। इस महिला का नाम कोकू इस्तामबुलोवा है।

इस महिला की उम्र के बारे में जानकर तो आप चौंक ही गए होंगे लेकिन इससे भी ज्यादा हैरानी आपको तब होगी जब इसकी जिंदगी की कहानी जानेंगे। डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक रूस में एक महिला खुद को दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला कह रही है। दावा है कि यह महिला 128 साल की है और अब जल्द ही अपना 129वां जन्मदिन मनाने वाली है। इस महिला को अपनी लंबी उम्र से परेशानी होने लगी है। इस वजह से वह खुश नहीं रहती।

कोकू इस्तामबुलोवा रूस के चेचेन्या की रहने वाली हैं। और उनको लगता है कि वह जिंदगी में एक भी दिन खुश नहीं रहीं। इसके बावजूद पता नहीं कैसे वह इतने वर्षों तक जिंदा रह गई। इस्तामबुलोवा शाकाहारी हैं। वह खाना कम और दूध ज्यादा पीती हैं। अगले महीने ही वह 129वां जन्मदिन मनाएंगी। इस बात की पुष्टि खुद रूस सरकार ने की है। उनके पासपोर्ट में उनके जन्म की तारीख 1 जून 1889 लिखी गई है। इस लिहाज से द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उनकी उम्र 55 साल और सोवियत संघ के पतन के दौरान 102 साल रही होगी। याद हो सोवियत रूस का पतन 1991 में हो गया था।

इस्तामबुलोवा द्वितीय विश्व युद्ध को दौर को बहुत ही भयानक बताती हैं। उस समय नाजियों के टैंक उनके घरों के पास से गुजरते थे। अपनी उम्र के राज के सवाल पर इस्तामबुलोवा इसे भगवान की मर्जी बताती है। जहां लोग लंबे समय तक जीने के लिए खेलते-कूदते हैं, कुछ अच्छा खाते हैं उधर इस्तामबुलोवा ने इतने समय तक जिंदा रहने के लिए कुछ भी नहीं किया।

लेकिन उनकी यह जिंदगी अब उन पर ही बोझ बनती जा रही है। इस उम्र में भी वह खुद खाना बनाती हैं। उनके सारे बच्चों की मौत हो चुकी है। उन्हें संभालने वाला कोई नहीं है। अपनी जवानी में वह गार्डन की खुदाई किया करती थी। अब तो उनसे वह भी नहीं होती। दरअसल कोको अपनी जिंदगी से पूरी तरह से थक चुकी हैं। उन्हें अब यह लगता है कि भगवान उन्हें सजा दे रहा है।

=>
=>
loading...
Vineet Bajpai
the authorVineet Bajpai
Senior Reporter & Copy Editor