City NewsRegional

मां ने 70 हजार में बेच दी नाबालिग बेटी, खरीदने वाले ने उसके साथ जो किया…

नई दिल्ली। आप आए दिन अखबारों में लड़कियों के साथ होने वाली रेप की ख़बरें सुनते होंगे लेकिन हाल के दिनों में लड़कियों को बेच देने की ख़बरें भी काफी बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में देश की राजधानी दिल्ली से ही एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। यहां एक कलयुगी मां ने 15 साल की बेटी को एक युवक के हाथों 70 हजार रु में बेच दिया।

बताया जा रहा है कि उस युवक ने नाबालिग लड़की की मर्जी के खिलाफ उससे शादी करके उसे कैद कर लिया। इस बात की भनक लड़की की एक बहन को लग गई। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और लड़की को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला साउथ-वेस्ट दिल्ली के वसंत कुंज (नॉर्थ) थाना इलाके का है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम प्रवीण है। वह ओल्ड हाउसिंग बोर्ड रोहतक, हरियाणा का रहने वाला है। वह अमृतसर में काम करता है। बच्ची की मां ने आरोपी प्रवीण को उसे 20 अप्रैल को बेचा गया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी मां अपनी 14 और 15 साल की दो नाबालिग बेटियों को नजफगढ़ ले गई थी। वहां प्रवीण ने इनमें से एक बेटी को पसंद किया। इसके वह महिला के घर आया और आरोपी मां को 70 हजार रुपये देकर 15 साल की लड़की को अपने साथ ले गया। इसके बाद उसने बच्ची से शादी करके उसे घर में कैद कर लिया। इस बात की जानकारी बच्ची की बहन को हो गई। उसने तुरंत पुलिस में इस बात की शिकायत की।

पुलिस को जांच में पता चला कि बच्ची रोहतक के एक घर में कैद है। जिसके बाद पुलिस ने बच्ची को छुड़ाकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। वहीँ, बच्ची की मां अभी फरार है। पुलिस का कहना है कि उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH