Top NewsUttar Pradesh

आगरा से TAJ MAHAL को किया जा सकता है शिफ्ट, लेकिन कहां..

आगरा। मोहब्बत की निशानी ताजमहल दुनिया के साथ अजूबों में से एक है। सोचिए अगर आप ताजमहल देखने जाएं और वो आपको अपनी जगह पर न मिले तो। शायद ये बात आपको अटपटी लगेगी और इसपर आपको हंसी भी आएगी लेकिन जो ख़बरें आ रही हैं उसके मुताबिक़ ताजमहल को आगरा में ही कहीं और शिफ्ट किया जा सकता है।

कहा जा रहा है ताजमहल को आगरा में किसी ऐसी जगह शिफ्ट किया जा सकता है जहां ट्रैफिक की समस्या न हो, और वो प्रदूषण से भी बचा रहे। बीबीसी ने ताजमहल को शिफ्ट करने की धारणा पर एक लेख पब्लिश किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ताजमहल को शिफ्ट किया जा सकता है क्योंकि ऐसा कोई पहली बार नहीं होगा। मिस्र में ऐसा प्रयोग करीब आधी सदी पहले किया जा चुका है। वो भी मशीनों से नहीं बल्कि इंसानों के जरिए, और वो प्रयोग सफल भी रहा था।

गौरतलब है कि दिल्ली से आगरा जाने पर ताजमहल यमुना के दाएं तरफ स्थित है। इसकी वजह से आने जाने वालों को शहर के बीच से होकर यहां पहुंचना पड़ता है और यही एक खास वजह भी है क्योंकि यहां पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इस समस्या का सबसे सटीक हल यह बताया जा रहा है कि ताजमहल को यमुना के बाईं ओर शिफ्ट कर दिया जाए।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH