Lifestyle

17 की उम्र में की 10 शादियाँ, अब हैं 39 पत्नी, 94 बच्चें, 14 बहु और 33 पोते-पोतियां  

जहाँ आज के टाइम में एक बीवी रखना मुश्किल होता है तो वहीं एक ऐसा भी व्यक्ति जो 17 साल की उम्र में उसने 10 शादियां की और अब उसकी 39 बीवी हो गयी हैं। और सबसे ख़ास बात यह हैं की उसकी सारी बीवियां एक साथ रहती हैं। दुनिया के सबसे बडे़ परिवार की कहानी। 180  सदस्यों वाला यह परिवार देश के पूर्वोत्तर में स्थित मिजोरम में रहता है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज जिओना चाना का परिवार दुनिया का सबसे बड़ा परिवार है। यह मिजोरम के बक्तवांग गांव में 100 कमरों के चार मंजिला घर में रहता है।

 

चाना ने पहली शादी 17 साल की उम्र में की। उन्होंने एक साल में 10 शादियां तक की हैं। अब हैं 39 पत्नी, 94 बच्चों, 14 बहु और 33 पोते-पोतियां हैं साथ ही इस परिवार में आपसी प्यार और सम्मान के साथ रहता है। चाना अभी 72 साल के हैं।

 

ख़ास बात

इस परिवार में सेना जैसा अनुशासन है। चाना की सबसे पहली पत्नी जाथिआंगी की सत्ता चलती है। वही सबके दैनिक काम जैसे सफाई, भोजन बनाना,कपड़े धोना आदि बांटती हैं। चाना खुद को बेहद भाग्यशाली मानते हैं कि उनका परिवार दुनिया का सबसे बड़ा परिवार है।

परिवार के सिर्फ एक दिन के खाने में 30 चिकन, दर्जनों अंडे, 60 किग्रा आलू,100 किग्रा चावल, लगते हैं। परिवार हर दिन 20 किग्रा फल खाता है।

भारत में बढ़े एकल परिवार
2011 की जनसंख्या के अनुसार 2001 से 2011 के बीच आर्थिक प्रगति की दर 7.4 फीसद रही। समृद्धि और रोजगारी के मौके बढ़ने से एकल परिवारों की संख्या भी बढ़ी। 2001 में देश में जहां 13.5 करोड़ एकल परिवार थे वहीं 2011 में इनकी संख्या बढ़कर 17.2 करोड़ हो गई। हालांकि शहरों में अब एकल परिवारों की संख्या जनसंख्या के अनुपात में नहीं बढ़ रही। इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पापुलेशन स्टडीज के अनुसार शहरों में महंगे होते घर और पति-पत्नी दोनों के काम करने से संयुक्त परिवारों का चलन बढ़ रहा है।

 

=>
=>
loading...