InternationalOther NewsUncategorizedमुख्य समाचार

मेट्रो स्टेशन पर बर्गर में निकला प्लास्टिक, खाकर कर अस्पताल पहुंचे शख्स ने कराई FIR

एक शख्स को बर्गर खाना पढ़ गया महंगा। यह मामला हैं दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर एक लोकप्रिय अमेरिकी फास्ट फूड चेन बर्गर किंग से बर्गर एक पैसेंजर ने भूख लगने पर एक आउटलेट से बर्गर खरीदकर खाया। उस बर्गर में प्लास्टिक का एक टुकड़ा था। इससे उस व्यक्ति के गले में घाव हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पीड़ित पैसेंजर ने 100 नंबर पर कॉल की। पुलिस ने मामला दर्ज कर शिफ्ट मैनेजर को अरेस्ट कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि विष्णु गार्डन में रहने वाले राकेश 13 मई की सुबह मेट्रो से सुभाष नगर से राजीव चौक मेट्रो स्टेशन आए थे। वहां भूख लगने पर उन्होंने बर्गर किंग आउटलेट से बर्गर खरीदकर खाया। आरोप है कि बर्गर खाते हुए उन्हें कुछ ऐसा लगा जैसे किसी नुकीली चीज से उनके गले के अंदर कट लग गया है। उन्होंने बर्गर खाना बंद कर दिया। उनके दांतों में भी कुछ चीज फंसी थी। उनके पेट में दर्द शुरू हो गया। उन्होंने आउटलेट मैनेजर को बताया कि उनके दिए बर्गर में कुछ गलत चीज थी। इससे उन्हें नुकसान पहुंचा है लेकिन मैनेजर ने गलती मानने से इनकार कर दिया।

इसके बाद उन्होंने पुलिस को कॉल कर दिया। मौके पर आई पुलिस ने उनका लेडी हार्डिंग अस्पताल में ले जाकर मेडिकल कराया। वहां उनके गले में इंजरी मिली। फरेंसिक टीम को भी बर्गर में मिले प्लास्टिक जैसे ऑब्जेक्ट का सैंपल दिया गया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई।

 

=>
=>
loading...