International

19 साल की लड़की को पहले लूटा, फिर जो किया उसकी तस्वीरें नहीं देख पाएंगे आप

बुकित तेन्गाह। मलेशिया में एक लड़की के साथ लूटपाट का ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में सुनकर आपका भी दहल जाएगा। यहां 19 साल की एक लड़की के साथ लूटपाट के बाद लुटेरे ने उसके चेहरे पर चाक़ू मारकर उसे घायल कर दिया। इसकी कुछ फोटोज भी सामने आई हैं जो दिल दहला देने वाली हैं।

फोटोज में दिख रहा है कि किस तरह लड़की के चेहरे में चाक़ू घुसा हुआ है और वह सड़क किनारे बैठकर मदद मांग रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला बुकित तेन्गाह का है। लड़की यहां एक शॉप में काम करती है और मंगलवार रात काम खत्म कर घर जा रही थी।

 

चश्मदीदों ने बताया कि सड़क पर काफी अंधेरा था और उसी समय लड़की का सामना एक लुटेरे से हो गया। उसने चाकू की नोंक पर लड़की से हैंडबैग छीना, तो लड़की ने विरोध जताया।

तभी लुटेरे ने चाकू से लड़की पर कई वार किए, फिर उसने चाकू उसके चेहरे पर घोंप दिया और उसी हालत में उसे छोड़कर सामान लेकर फरार हो गया। सामने आए वीडियो में लड़की उसी हालत में सड़क के किनारे दीवार पर बैठी नजर आ रही है। उसके पेट और चेहरे से खून निकलता दिखा रहा है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH