Entertainment

सोनम का पहला प्यार आनंद नहीं ये शख्स था, करना चाहती थी उससे शादी

बी टाउन में इस वक्त शादी का सीजन चल रहा है। 8 मई को सोनम कपूर अपने लॉग टाइम बॉयफ्रेंड बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंध गई। मगर क्या आप जानते हैं कि आनंद सोनम की पहली पसंद नहीं थे?सोनम आनंद से नहीं बल्कि किसी और से शादी करना चाहते थी। वह जिस इंसान से शादी करना चाहती थी उनका नाम है, साहिर बेरी। साहिर बेरी सोनम का पहला प्यार थे। साहिर बेरी दिल्ली के एंटरप्रेन्योर और एक मॉडल भी हैं।सोनम और साहिल को कई बार एक-दूसरे के साथ टाइम सस्पेंड करते और पब्लिक प्लेस पर एक साथ देखा गया। ये दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे। सोनम के लिए साहिर दिल्ली से मुंबई शिफ्ट हो गए थे। मगर बाद में आपसी टकरार की वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया।मीडिया में आई खबरों की मानें तो सोनम कपूर के पापा अनिल कपूर को साहिर बिल्कुल भी पसंद नहीं थे। वह नहीं चाहते थे की साहिर उनके दामाद बने। इसी बात को लेकर सोनम अनिल के बीच दूरियां भी आयी थी, लेकिन इनके ब्रेकअप के बाद बाप-बेटी दोनों में सब कुछ सही हो गया।

 

=>
=>
loading...