NationalRAAJ - KAAJTop News

कर्नाटक चुनाव : रूझानों में मोदी लहर के आगे कांग्रेस पस्त, बीजेपी को पूर्ण बहुमत

कर्नाटक चुनाव का रण जीतने के लिए पिछले तीन महीने से जुटी राजनीतिक पार्टियों के लिए आज का दिन काफी खास है। चुनाव परिणाम के शुरुआती रुझानों में बीजेपी सरकार बनाने के काफी करीब पहुंच चुकी है। एक बार फिर मोदी लहर देखने को मिलनी है। कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों में से 222 सीटों पर हुए चुनावों के अभी तक के रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिल गया है।

भाजपा पार्टी 112 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 68 और जेडीएस को 40 और अन्य 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। शुरुआती डेढ़ घंंटों के रुझानों में दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखी गई। पहले आंधे घंटे में कांग्रेस ने बढ़त बना रखी थी। कर्नाटक हारने के बाद कांग्रेस की सरकार पंजाब, मिजोरम और पुडुचेरी में बची है।

भाजपा अब 31 राज्यों में से 21 में सत्ता में पहुंची है। बता दें कि राज्य के गठन के 46 साल बाद इस बार सबसे ज्यादा 72.13% वोटिंग हुई। 2008 (65.1%) के मुकाबले 2013 (71.45%) में करीब 6% वोटिंग ज्यादा हुई थी। तब सरकार बदल गई थी और भाजपा ने पहली बार राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। इस बार भी ऐसा ही हुआ। कांग्रेस सत्ता से बाहर हो गई।

किसने चुनी सरकार?

– कुल सीटें – 224, बहुमत – 113
– कुल उम्मीदवार – 2655
– कुल वोटर – 4.96 करोड़, राज्य की जनसंख्या 6.4 करोड़
– 2 सीटों पर चुनाव टाले गए – राजराजेश्वरी, जयनगर

किस जाति का कितना दबदबा?

– दलित – 19%,
– मुस्लिम – 16%
– ओबीसी – 16%
– लिंगायत – 17%
– वोक्कालिगा – 11%
– अन्य – 21%

=>
=>
loading...