LifestyleOther News

इस देश की लडकियों से अगर किया ब्रेकअप, तो चुकानी पड़ेंगी लाखों डॉलर की रकम

ब्रेकअप सॉंग तो सबने सुन लिए लेकिन अब ब्रेकअप फीस के बारे में भी जान लीजिए। सुनने में बहुत अजीब लग रहा हैं। जी हां अभी तक तो लोगो को शादी के बाद तलाक का गुजारा भत्‍ता देने पड़ता था। जिसमे लोग कोई तरह की आनाकानी भी करते थे। लेकिन चीन में लोग अफेयर के बाद ब्रेकअप करने पर भी खर्चा देते हैं। इन दिनों ऐसी ही एक खबर काफी वायरल हो रही है। खास बात ये है कि ब्रेकअप के लिए दी गई रकम गर्लफ्रेंड को कम लगी और उसने इसे स्‍वीकारने की बजाय लड़के से वापस ले जाने के लिए कह दिया। मतलब या तो मनमाफिक रकम दो या वापस ले जाओ।

 ये था मामला 

खबरों के अनुसार चीन में एक जोड़े के बीच झगड़ा होने के बाद ब्रेकअप हो गया। ऐसे में लड़की को उसके ब्‍वॉयफ्रेंड ने लगभग 3 लाख डॉलर ब्रेकअप फीस के रूप में देने का फैसला किया और वो एक बार में उस रकम को एक सूटकेस में भर कर उसे देने लाया। वहां पता चला कि गर्लफ्रेंड को ये रकम स्‍वीकार नहीं हैं क्‍योंकि वो उसकी मांग से कम थी। लड़का बार में पैसों का सूटकेस लड़की के पास छोड़ कर चला गया, दूसरी ओर लड़की भी पैसा लिए बिना सूटकेस को छोड़ कर चली गई। बाद में बार के कर्मचारियों ने सूटकेस खोला तो उसमें रकम देख कर पुलिस को सूचित किया।

बाद में लड़का रकम वाला सूटकेस लेने वापस आया क्‍योंकि उसकी गर्लफ्रेंड ने फोन करके कहा कि वो पैसे वहीं छोड़ आई है। वहीं पर सीसीटीवी फुटेज में उसे पहचान चुकी पुलिस ने उसे पकड़ा और मामला सामने आया। लड़के ने बताया कि उसका ब्रेकअप होने के बाद उसकी गर्लफ्रेंड ने उससे लगभग 7 लाख 87 हजार डॉलर की रकम ब्रेकअप फीस के तौर पर मांगी जबकि वो महज 3 लाख डालर ही ला सका। इस पर गर्लफ्रेंड पैसे छोड़ कर चली गई और उसे फोन करके रकम वापस ले जाने को कहा। लड़के की बात की उसकी महिला मित्र ने भी पुष्‍टि की है।

=>
=>
loading...