InternationalTop News

ब्रेकअप करने के लिए लड़की चाहती थी 10 करोड़ रुपए, कम मिले पैसे तो…

लड़का अपनी गर्लफ्रेंड से पीछा छुड़ाना चाहता था, जिसके लिए उसने उसे करीब तीन लाख डॉलर (दो करोड़ रुपए से भी अधिक) दिए। इसके बावजूद वह पैसों का ढेर छोड़कर चली गई। ऐसा इस लिए क्योंकि उसे पैसे पहुत कम लगे।

यह मामला चीन का है। यहां हांगजोई शहर के एक बार में शख्स रविवार को सूटकेस में पैसे लेकर पहुंचा। Shanghaiist के अनुसार, स्टाफ मेंबर्स को लावारिस सूटकेस मिला। उस सूटकेस को स्टोर रूम में ले जाया गया। वहां जब सूटकेस खोला गया तो उसमें से नोटों के बंडल भरे दिखे। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को बुला लिया।

South China Morning Post के मुताबिक, पुलिस जब नोटों को गिनने बैठी तो सूटकेस से करीब 2 मिलियन यूआन मिले। बाद में पता चला कि ये सूटकेस एक आईटी कर्मचारी का था। जो बार में पिछली रात दो महिलाओं के साथ देखा गया था। उनमें से एक लड़की उसकी गर्लफ्रेंड बताई गई। ‘The Paper’ के मुताबिक, बार के स्टाफ ने देखा था कि शख्स महिला से झगड़ते हुए सूटकेस छोड़कर चला गया था। कुछ देर बाद महिला भी बिना सूटकेस के चली गई थी।

‘न्यूजपेपर’ के मुताबिक, लड़का जब वापस अपना सूटकेस लेने आया तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तब उसने खुलासा किया कि ब्रेकअप के बाद वो अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड को ब्रेकअप फी के तौर पर पैसे देने आया था। लेकिन उसकी गर्लफ्रेंड 10 मिलियन युआन चाहती थी। इसलिए वो पैसे छोड़कर चली गई। गर्लफ्रेंड ने उसको कॉल कर बताया था कि वो पैसे छोड़कर चली गई है। जिसके बाद वो सूटकेस लेने वापस आया था।

Global Times को उसकी गर्लफ्रेंड ने बताया कि मैं पैसे नहीं लिए और चली गई थी। मैंने कॉल भी किया था और कहा था कि पैसे नहीं लिए हैं अपने पैसे वापस ले जाओ। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया और खबर काफी वायरल हो रही है।

=>
=>
loading...
Vineet Bajpai
the authorVineet Bajpai
Senior Reporter & Copy Editor