Top Newsलखनऊ

सेक्टर 3 जानकीपुरम विस्तार कल्याण समिति का चुनाव सम्पन्न, संतोष तिवारी बने अध्यक्ष

सेक्टर तीन जानकीपुरम विस्तार कल्याण समिति के सदस्यों की एक बैठक जानकीपुरम विस्तार में आयोजित की गई, जिसमें पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी मेंबरों का द्विवार्षिक चुनाव भवन संख्या 3/868 जानकीपुरम विस्तार में शाम 6:00 बजे चुनाव अधिकारी विजयकांत श्रीवास्तव की देखरेख में संपन्न हुआ।

इसमें निम्न पदाधिकारी निर्वाचित किए गए बाबूलाल श्रीवास्तव- संरक्षक, संतोष तिवारी – अध्यक्ष, राजीव गुप्ता- वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एसके त्रिपाठी- उपाध्यक्ष, राम तिवारी- सचिव, पंकज मिश्रा- सचिव सुरक्षा, मनोज दुबे- संयुक्त सचिव, आदर्श श्रीवास्तव- संगठन सचिव, एसएस शुक्ला- कोषाध्यक्ष, आरके पांडे – विधि परामर्शी तथा कार्यकारिणी सदस्यों में बनारसी मिश्रा, शिव कुमार वर्मा, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, सोनेलाल प्रजापति, राजेश सिन्हा निर्वाचित हुए।

चुनाव अधिकारी विजय कांत श्रीवास्तव ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पद एवं संविधान की शपथ दिलाई। समिति के विधान के अनुसार इस कार्यकरिणी का कार्यकाल 2 वर्ष तक रहेगा। सेक्टर तीन जानकीपुरम विस्तार कल्याण समिति पिछले कई वर्षों से क्षेत्रिय एवम समाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती रही है।

=>
=>
loading...
Vineet Bajpai
the authorVineet Bajpai
Senior Reporter & Copy Editor