Odd & Weird

विराट ने किया ट्वीट, फैंस पूछने लगे “भाभी प्रेग्नेंट हैं क्या?”

नई दिल्ली। आईपीएल के मौजूदा सीज़न में भले ही विराट कोहली की टीम बुरे दौर से गुज़र रही हो लेकिन उनका व्यक्तिगत जीवन काफी अच्छा चल रहा है। अनुष्का हर मैच में उनको सपोर्ट करने आतीं हैं। विराट भी समय-समय पर सोशल मीडिया पर अनुष्का के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर किया करते हैं। लकिन इन सब से बढ़ कर अब विराट को दुनिया की सबसे बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। ये खुशखबरी उन्हें किसी और से नहीं बल्कि अनुष्का से मिलेगी। आखिर क्या है ये खुशखबरी?

विराट और अनुष्का की शादी को तीन महीने हो चुके हैं। हाल ही में विराट कोहली ने एक ट्वीट में लिखा था कि उनके जीवन में बहुत सी खुशियां आने वाली हैं। जिसका जल्द ही खुलासा होगा। तब से उनके फैंस लगातार इस ट्वीट को उनकी पत्नी अनुष्का की प्रेग्नेंसी से जोड़कर देख रहे हैं। विराट के इस ट्वीट के बाद बैक टू बैक यूजर्स रिट्वीट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘हैलो विराट में आपका बिग फैन हूं, क्या सीक्रेट है, अनुष्का जी प्रेग्नेंट हैं क्या?’ वहीँ कुछ फैंस ने लिखा, ‘नन्हा विराट आएगा या नन्ही अनुष्का’।

गौरतलब है कि 1 मई को ही विराट ने अनुष्का शर्मा का बर्थडे सेलिब्रेट किया, लेकिन अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि उनकी तरफ से नहीं की गई है।

=>
=>
loading...