GadgetsTop News

किराये पर घर चाहिए, तो यहां आइये

ऐसे बहुत से लोग होते हैं, जो नौकरी या फिर पढ़ाई करने के लिए अपने घर से दूर रहते हैं। उन्हें वहां पर रहने के लिए किराए के घर की ज़रूरत होती है। और किराये का घर ढूढ़ना आज के समय में काफी मुश्किल काम होता है। लेकिन अब चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। मैं आपको कुछ ऐसे ऐप्स से के बारे में बताता हूं जो आपको किराये का घर ढूढ़ने में मदद करेंगी।

आज ऐसी कई कंपनियां हैं, जिनके ऐप की मदद से आप रेंट पर घर आसानी से तलाश सकते हैं। अपना बजट, पसंद और नापसंद के आधार पर इनका चयन कर सकते हैं। बेहतर रेटिंग के आधार पर हम आपको उन ऐप के बारे में सुझा रहे हैं, जो ख़ासा लोकप्रिय हैं। लोगों का बिना समय बर्बाद किए, सुविधाजनक ढंग से घर की तलाश में मददगार हैं। आज बात ऐसे ही 5 App की, जो आपके लिए रेंट का घर ढूंढने में निभाएंगे ‘ब्रोकर’ की भूमिका, वह भी बिल्कुल मुफ्त।

99ACRES

यह लोकप्रिय प्रॉपर्टी पोर्टल 99एकर्स.कॉम का ऐप है। यहां यूज़र को मुफ्त में रेंट पर घर सुझाता है। बेहतर क्वालिटी की तस्वीरों, वीडियोज़ और मैप के माध्यम से यह यूज़र को घर दिखाता है। बड़ी मात्रा में यहां प्रॉपर्टीज़ दर्ज रहती हैं, जिससे यूज़र को विकल्प के मामले में कोई दिक्कत पेश नहीं आती। यहां आप लैंडलॉर्ड से सीधे बात कर सकते हैं, कॉन्टैक्ट नंबर पा सकते हैं। साथ ही टेक्स्ट और ई-मेल की सुविधा भी यहां रहती है।

MAGICBRICKS

मैजिकब्रिक्स ऐप में जीपीएस सुविधा है, जिसके ज़रिए आप लोकेशन के हिसाब से घर का चुनाव कर सकते हैं। इसका आसान इंटरफेस यूज़र को सीधे हाउस ऑनर से जोड़ने में मददगार है। यहां बिक्रेता, खरीदार और रेंट पर देने वालों की लंबी कतार है। यहां बेहतर प्रॉपर्टी के लिए आप अलर्ट भी सेट कर सकते हैं, जिससे समय पर आपको मन मर्ज़ी का घर मिल सके।

OLX

यूज़्ड सामान खरीदने और बेचने के लिए लोकप्रिय ऐप ओएलएक्स भी रेंट पर घर दिलाने में मददगार है। यहां जीपीएस की मदद से आप जिस इलाके में घर चाहते हैं, उसके विकल्प दिखाए जाते हैं। कॉन्टैक्ट नंबर से लेकर घर की सारी जानकारी और तस्वीरें यहां उपलब्ध रहती हैं। यूज़र को इसमें लॉग-इन कर किराए का बेहतर घर मिल सकता है।

NESTAWAY

विज्ञापनों में आपने नेस्टअवे के बारे में शायद सुना हो। यह ऐप फुल फर्निश्ड घर रेंट पर मुहैया करवाता है। प्रॉपर्टी शॉर्टलिस्ट करने के बाद आपको विज़िट करने के लिए कहा जाता है। यहां रेंटल एग्रीमेंट आदि भी ऐप से ही ऐप्लाई हो जाते हैं। अपनी मनपसंद लोकेशन पर ज़रूरी प्राथमिकताओं के साथ आप नेस्टअवे को भी अपना सकते हैं।

FLATCHAT

फ्लैटचैट ऐप दिल्ली, बेंगलोर, मुंबई, पुणे, हैदराबाद और चेन्नै जैसे शहरों में सक्रिय है। यहां साइन-अप कर रेंट के साथ-साथ फ्लैटमेट भी आप चुन पाएंगे। बजट और लोकेशन के लिहाज़ से यह आपको ढेरों विकल्प बताता है। बाद में अपनी प्राथमिकताओं के हिसाब से आप घर चुन सकते हैं व ज़रूरी औपचारिकताओं के बाद रहना शुरू कर सकते हैं।

=>
=>
loading...
Vineet Bajpai
the authorVineet Bajpai
Senior Reporter & Copy Editor