Health

उबले अंडों में होता है यह गुण, जड़ से पूरी तरह खत्म हो जाएंगे रोग

अंडा एक सुपर फूड है। इसे खाने से आपको प्रोटीन, कैल्‍शियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड मिलता है। जहां प्रोटीन हमारे शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। वहीं कैल्‍शियम से दांतों और हड्डियों को मजबूती मिलती है।

अगर आप मांसाहारी है, तो अंडे का सेवन जरुर करते होंगे। अंडे में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होते है जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते है। मांसाहारी लोगों को अंडा खाना बेहद पसंद होता है।

यह खाने में स्वादिष्ट के साथ पौष्टिक भी होता है। कोई उबले अंडे तो कोई तले अंडे तो कोई अंडा कड़ी और भी कई तरीके से कई लोग खाना पसंद करते है, लेकिन सबसे ज्यादा फायदा उबले अंडे खाने से मिलते है। आईये जानते है, रोजाना 2 उबले अंडे खाने से शरीर को क्या लाभ मिलते है।

उबले अंडे खाने के फायदे –

अंडे में भरपूर मात्रा में कैरोटिनायड्स पाया जाता है, जो आंखों के सेहत के लिए बेहद जरूरी है।  कैरोटिनायड्स आंखों की मांसपेशियों को मजबूती देता है।

अंडे में मौजूद ओमेगा 3, विटामिन और फैटी एसिड दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद हैं।  यही नहीं अंडे में कोलीन पाया जाता है, जिससे याद्दाश्त तेज होती है। अंडा  दिमाग एक्टिव रहता है।

 

अगर आप अपने कमजोर और दुबले पतले शरीर से परेशान है, तो रोजाना 2 उबले अंडे का सेवन जरुर करे। क्योंकि अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और कई अन्य पोषक तत्व मौजूद होते है। जो शरीर का वजन तेजी से बढाने के साथ कमजोरी को दूर कर देते है।

अगर आप अपने शरीर का वजन नहीं बढ़ाना चाहते और सिर्फ शरीर में एनर्जी पाना चाहते है। तो रोजाना उबले अंडे का सफ़ेद वाला हिस्सा का सेवन करे।  इससे आपके शरीर को काफी ताकत मिलेगी और शरीर में चर्बी भी नहीं बनेगी।

=>
=>
loading...