Odd & WeirdRegional

Amazon से ये हैरान कर देने वाली चीज खरीदना चाहती थी लड़की, कंपनी करने लगी फ़्लर्ट

नई दिल्ली। ऑनलाइन ई-कॉमर्स साइट अमेजन इस समय सुर्ख़ियों में हैं। उसके सुर्ख़ियों में होने का कारण कोई डिस्काउंट या प्रोडक्ट नहीं बल्कि एक लड़की की डिमांड पर दिया गया मज़ेदार जवाब है। अमेज़न के इस जवाब पर सोशल मीडिया पर लोग जमकर मज़े ले रहे हैं।

लड़की ने ट्विटर पर लिखा कि ‘हाय अमेजन इंडिया, तुम खुद को दुनिया की सबसे बड़ी इ-कॉमर्स वेबसाइट बताते हो, लेकिन घंटों तक खोजने के बाद भी मुझे वो नहीं मिला जिसकी मुझे तलाश है।’ इसपर अमेजन ने जवाब दिया कि वो अपने कस्टमर्स की जरूरतें जानकर उसकी दिशा में हर वक्त प्रयास कर रहे हैं।

अमेजन ने कहा, ‘क्या हमें बता सकती हैं कि आप हमारी वेबसाइट पर क्या तलाश रही हैं।’ इसपर लड़की ने ऐसी डिमांड कर डाली जो न तो खरीदी जा सकती है और न ही बेची जा सकती है। अब आप भी सोच रहे होंगे कि लड़की ने आखिर अमेजन से ऐसा क्या मांग लिया। दरससल लड़की अमेजन से मज़े लेना चाहती थी।

लड़की ने लिखा कि उसे आशिकी के लिए एक सनम चाहिए। अब आप सोच रहे होंगे कि अमेजन ने लड़की के सवाल का जवाब नहीं दिया होगा, लेकिन अमेजन अलग है। लड़की की सनम की ख्वाहिश पर खुद वहीं उससे फ्लर्ट करने लगा।

अमेजन ने लिखा, ‘ये अक्खा इंडिया जानता है, हम तुमपे मरता है। दिल क्या चीज है जानम, अपनी जान तेरे नाम करता है।’ अमेजन के जवाब के बाद लोगों के भी मजेदार रिएक्शंस देखने को मिले। लोगों ने अमेजन को सलाह दी कि वो यहां काम करें, फ्लर्टिंग नहीं। अमेजन के इस ट्वीट के बाद तो लोगों के कमेंट्स की एक बाढ़ सी आ गई।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH