Regional

गुजरात: पोर्न एडिक्ट बेटे ने अपनी मां के साथ किया वो काम, जो शर्म से आपकी आंख झुका देगा

पालनपुर। एक तरह जहां देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है वहीं कुछ मानसिक रूप से कुंठित लोगों के कारण इसका नैतिक पतन भी हो रहा है। अब गुजरात के पालनपुर से ऐसा मामला सामने आया है जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा कि आखिर हम किस समाज में रह रहे हैं। क्या कोई इंसान इतना नीचे नीचे गिर सकता है कि वह अपनी मां की इज्जत पर हाथ डाल दे। जी हां ऐसा ही हुआ है।

यहां पोर्न देखने के आदी हो चुके एक युवक ने अपनी 46 वर्षीय मां के साथ रेप किया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक रात के लगभग एक बजे पानी पीने के बहाने अपनी मां के कमरे में गया, उस समय वह सो रही थीं।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने महिला पर हमला करने से पहले उनका मुंह दबा दिया। इसके बाद उसने अपनी मां के साथ गंदा काम किया। यह भी कहा जा रहा है कि उनकी चीख सुनकर कोई इसलिए मदद करने को नहीं आया कि आए दिन इन मां-बेटे के बीच विवाद होते रहते थे।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को पोर्न देखने की लत थी। कभी-कभी तो वह अपनी मां और बहन के सामने भी पोर्न देखने लगता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH