Regional

16 साल की पत्नी बनी मां, 17 के पति ने शक में उठा लिया ये खौफनाक कदम

नई दिल्ली। दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में 17 साल के पति ने अपने दो महीने के दुधमुंहे बच्चे की हत्या कर दी। पति को शक था कि यह बच्चा उसका नहीं है। उसे शक था कि उसकी 16 साल की उसकी पत्नी का अफेयर किसी और के साथ चल रहा है। हो न हो ये बच्चा उसी का है। इसी के चलते उसने ये खौफनाक कदम उठा लिया।

बच्चे की मौत की जानकारी जब पुलिस को मिली तो वह मामले की तफ्तीश के इरादे से बच्चे की मां से मिली। बच्चे की मां पुलिस को लेकर संजय गांधी अस्पताल गई जहां बच्चे को भर्ती कराया गया था। मृतक बच्चे के गले पर निशान देखकर पुलिस को जब शक हुआ तो उसने पूछताछ शुरू की। मृतक बच्चे की मां ने अपने पति पर इस मासूम की हत्या करने का आरोप लगाया।

बच्चे की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को मंगोलपुरी इलाके से दबोच लिया। पहले तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर वह टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी का अफेयर किसी और के साथ है। हो न हो ये बच्चा भी उसी का है। इसी के चलते उसने मासूम की हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि लड़की के पिता नालाबिग लड़के के साथ उसके रिश्ते का विरोध करते थे, लेकिन जब उनकी बेटी गर्भवती हो गई तो उन्होंने नाबालिग को स्वीकार कर लिया। करीब एक साल पहले दोनों ने एक मंदिर में शादी रचा ली और मंगोलपुरी इलाके में ही किराये के मकान में रहने लगे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH