InternationalTop News

एक होटल ऐसा भी जहां महिलाओं के शरीर पर परोसा जाता है खाना, लगती है ग्राहंकों की लाइन

अब वक्त ऐसा आ गया है कि लोग अब चीजों को बेचने के लिए उसके प्रचार और प्रसार के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हो जाते हैं। इसका जीता जागता उदाहरण है जापान का ‘न्योटाइमोरी एक्सपीरियंस’ होटल। यह होटल काफी फेमस है और इसकी वजह यह है कि यहां पर खाना महिलाओं के शरीर पर परोसा जाता है। इस अजीब ढंग से परोसे गए खाने को खाने के लिए लंबी लाइन भी लगती है।

खबरों के मुताबिक न्यूड महिलाओं को पूरी तरह से कई व्यजनों से सजा दिया जाता है। ये डाइनिंग टेबल पर होता है। यहां आने वाले ग्राहक उस महिला के शरीर पर रखे खाने को इच्छानुसार ही काटकाट कर खाते हैं। जिसे जो भी पसंद है वो खा सकता है। आमतौर पर यहां पर सुशी मछली परोसी जाती है।

न्यूड शरीर पर खाना परोसने का ये अजीब चलन जापान में सालों से है। इसे ही न्योटाइमोरी (Nyotaimori) या बॉडी सुशी कहते हैं। इस शब्द का मतलब है शरीर से बनी हुई प्लेट।

Nyotaimori Experience होटल की वेबसाइट के मुताबिक बॉडी सुशी का एक्सपीरियंस वे जापान के साथ कई देशों में दे रहे हैं। इससे पहले चीन में भी ये चलन था, लेकिन बाद में इसका जमकर विरोध हुआ। लोगों का मानना था कि ऐसे खाना परोसाना बेहद घटिया, टॉर्चर और इंसान का अपमान है। इससे इंसानी शरीर को महज एक चीज की तरह देखा जाने लगा था। तमाम विरोधों के बाद चीन और कुछ देशों में इसपर बैन लगा दिया गया। हालांकि, इसकी पॉपुलरिटी के कारण असली महिलाओं की जगह नकली पुतले या केक से बनी बॉडी का इस्तेमाल किया जाने लगा।

=>
=>
loading...
Vineet Bajpai
the authorVineet Bajpai
Senior Reporter & Copy Editor