Uttar Pradesh

जयमाल के दौरान स्टेज पर पहुंचा प्रेमी, किया प्रपोज, फिर दूल्हे ने जो किया…

जयमालसाभार इंटरनेट

कानपुर। शादी का माहौल था। सबकुछ ठीक चल रहा था। लेकिन किसे पता था ये तूफान आने से पहले का सन्नाटा है। लोग डीजे की धुनों पर थिरक रहे थे। उन्हें इस बात का जरा भी इल्म नहीं था कि कुछ ही पलों में उनके होश फाख्ता होने वाले हैं। घटना कानपुर जिले की है जहां नौबस्ता थाना क्षेत्र के राम राधिका वाटिका में शादी चल रही थी। सबकछ ठीक चल रहा था। शादी में मौजूद लोग खुशी से झूम रहे थे। सभी को बस जयमाल का इंतजार था।

जयमाल
साभार इंटरनेट

इसी बीच दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर पहुंचे। लेकिन अगले ही पल कुछ ऐसा हुआ जिससे वहां मौजूद लोग चौंक गए। जयमाल से ठीक पहले लड़की का प्रेमी स्टेज पर पहुंच गया और लड़की का हाथ पकड़ अपने प्यार का इजहार करने लगा। इसी बीच लड़की ने इशारे से अपने भाई को बुलाया।

जयमाल
प्रतीकात्मक तस्वीर

लड़की के प्रेमी को स्टेज से उतार कर किसी तरह भगाया गया। लेकिन प्रेमी का ये ड्रामा देखकर लड़के ने शादी से इंकार कर दिया। जिसके बाद गुस्साए लड़की के घर वाले लड़के पर जबरदस्ती शादी का दबाव बनाने लगे।

लड़के के न मानने पर लड़की वालों ने दहेज का आरोप लगा हंगामा शुरु कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। पूरे मामले में एसपी साउथ का कहना है कि शादी में संगीत के समय किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मामला थाने में है तहरीर पर जांच कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique